हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:3022 नव॰

Snakes की ऐसी VIDEO देखकर रूक सकती हैं धड़कनें, कमजोर दिल वालों के लिए नहीं हैं ऐसे विजुअल

snakes
WhatsApp ↗
Snakes की वायरल वीडियो पर ट्विटर यूजर्स ने अपने कमेंट्स में लिखा है कि ऐसा नजारा देखने के बाद घर में आग लगा देनी चाहिए। मलेशिया के एक घर की इस वीडियो को 1.40 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो में घर की छत में घुसे सांप को रेस्क्यू करने वाली टीम को कड़ी मशक्कत के बाद सांपों को घर से निकाला गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप को रेस्क्यू करने वाली इमरजेंसी टीम रॉड, टॉर्च वाल हेलमेट और बाकी उपकरणों से लैस होकर पहुंची। जैसे ही घर की फॉल्स सीलिंग (छत) को गिराया गया, एक साथ तीन भयंकर सांप नीचे गिरे। तीनों सांपों को किसी तरह घर से बाहर निकाला गया। वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने कमेंट्स में लिखा, ऐसे विजुअल देखने के बाद देश छोड़कर कहीं और चले जाना चाहिए। एनडीटीवी की रिपोर्ट में कहा गया कि मलेशिया में रहने वाली फैमिली ने अजीबो-गरीब आवाजें सुनने के बाद इमरजेंसी टीम से संपर्क किया। भयंकर सांपों को देखने के बाद टीम के सदस्यों की सांसें भी रूक गईं। वायरल वीडियो में परिजनों को शोर मचाते सुना जा सकता है। कड़ी मशक्कत के बाद सांपों को घर से बाहर निकालने में कामयाबी मिली।
टैग्स#video#snakes
← पिछली खबरAir India की इमेज खराब करने की जुर्रत न करें क्रू मेंबर्स, टाटा ग्रुप की दो टूक- कड़ी कार्रवाई होगीअगली खबर →Holi Special Train, लखनऊ से होकर गुजरेगी दिल्ली दरभंगा होली स्पेशल ट्रेन
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।