LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
सोमवार, 24 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
23:1024 अग॰

Municipal Elections 2022, जंगमबाड़ी वार्ड के लोगों से मुन्ना यादव की अपील, देखें वीडियो

Municipal election 2022
Municipal Elections 2022, नगरीय निकाय चुनाव 2022 के लिए परिसीमन के अंतिम प्रकाशन के बाद तैयारियां तेज हो गई हैं। एक ओर पार्षद व मेयर पद का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार तैयारियों में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर आयोग ने उम्मीदवारों के चुनावी खर्च की सीमा तय कर दी है। इन सब के बीच जंगमबाड़ी 89 वार्ड के समाजसेवी और भाजपा के मंडल महामंत्री मुन्ना लाल यादव ने कहा कि वह इस वार्ड की जनता के लिए हमेशा से खड़े रहे हैं। यहां लगभग 17 हजार वोटर हैं। जिनकी सेवा के लिए वह सदैव तत्पर रहे हैं।   वह आने वाले चुनाव में जनता की सेवा करके लिए लोगों के दिल में जगह बनाने के लिए अपना प्रयास जारी रखेंगे। इस बीच लोगों से उनको सहयोग करने की अपील की। उनका कहना है कि वह जनता के बीच तन मन और धन हर तरह से लोगों के साथ खड़े हैं। जरूरत पड़ने पर वह लोगों के बीच और उनके सुख-दुख में हर समय साथ है। आपको बता दें कि निकाय चुनाव 2022 के लिए आयोग ने उम्मीदवारों के चुनावी खर्च की सीमा तय कर दी है। महापौर पद के प्रत्याशी 40 लाख तो पार्षद तीन लाख रुपये ही खर्च कर सकेंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 2.5 लाख रुपये तथा सदस्यों के लिए 50 हजार रुपये की खर्च सीमा तय की है। Tent house
← पिछली खबरथिएटर्स से 'राम सेतु' को रिप्लेस कर रही है 'कांतारा'! एक ही हफ्ते में फुस्स हुई अक्षय की फिल्म!अगली खबर →दीवार घड़ी बनाने वाले Oreva Group को कैसे मिला मोरबी पुल की मरम्मत का ठेका? अब जांच के दायरे में
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।