हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
20:1422 नव॰

Punjab: कैबिनेट मंत्री के खिलाफ शोषण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने लिया यू टर्न

New twist in exploitation case against cabinet minister, complainant took U-turn
WhatsApp ↗
Punjab: पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कट्टारूचक अश्लील वीडियो मामले में शिकायतकर्ता ने यू टर्न ले लिया है, शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत वापस ले ली है. साथ ही पता चला है कि उसने किसी भी तरह की कार्रवाई कराने से मना कर दिया है. हालांकि अधिकारी अभी पूरे मामले में कुछ भी नहीं बोल रहे हैं. वहीं, एसआईटी प्रमुख डीआईजी बॉर्डर रेंज नरेंद्र भार्गव ने कहा कि अपनी जांच रिपोर्ट राष्ट्रीय अनुसूचित जाति कमीशन को भेज दी गई है। वह इस मामले में सिर्फ इतना ही बता सकते हैं   विपक्ष का आरोप था कि जिस समय कैबिनेट मंत्री लाल चंद की ओर से युवक के साथ शोषण किया गया वह नाबालिग था, मामला 2013 का है. शिकायतकर्ता द्वारा कार्रवाई न करवाने को लेकर एक बयान लिखते हुए वीडियो भी बनाई गई है. शिकायतकर्ता में एसआईटी को शिकायतकर्ता ने अपने बयान में कहा है कि उसका मोबाइल फोन गायब हो गया था. कोई व्यक्ति उसके पास आया मोबाइल लेकर आया एक वीडियो दिखाई जो कि बदली हुई थी. शिकायतकर्ता की ओर से एसआईटी से सुरक्षा लेने से भी इंकार कर दिया गया है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति की ओर से इस मामले में 6 जून को तीसरा नोटिस भेज मामले में 12 जून को रिपोर्ट देने को कहा गया था. जालंधर उपचुनाव में इस मुद्दे को लेकर विपक्ष की ओर से सरकार को जमकर घेरा गया था. पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने भी इस वीडियो की अपने स्तर पर जांच करवाई थी.
← पिछली खबरPunjab: राज्यपाल बोले-पंजाब में मेरी सरकार, सीएम और राज्यपाल में जारी पलटवारअगली खबर →WHO के अनुमान से कहीं अधिक हैं भारत में शुगर के मरीज, किन राज्यों में सबसे अधिक खतरा, बचाव के उपाय क्या? जानिए सबकुछ
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।