भारत
Varanasi से ISIS कार्यकर्ता को NIA ने किया गिरफ्तार
NIA ने Varanasi से ISIS से संबंधित एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है। आतंकवादी समूह के 'वॉयस ऑफ हिंद' मॉड्यूल से संबंधित एक मामले में अपनी जांच के तहत आईएसआईएस कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है।
सूत्रों ने बताया कि, 24 वर्षीय बासित कलाम सिद्दीकी आतंकी समूह के लिए काम कर रहा था और आईएसआईएस के लिए भारत से युवाओं को कट्टर बनाने और भर्ती करने में सक्रिय रूप से शामिल था।
26 जून, 2021 को आतंकवाद निरोधी टास्क फोर्स द्वारा स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया गया था। एनआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि, सिद्दीकी आईएसआईएस के हैंडलर्स के साथ सक्रिय संपर्क में था।
वह अपनी पत्रिका 'वॉयस ऑफ खुरासान' के माध्यम से आईएसआईएस प्रचार सामग्री के निर्माण, प्रकाशन और प्रसार में शामिल था। अधिकारी ने कहा, अफगानिस्तान में अपने आकाओं के निर्देश पर, वह एक विस्फोटक 'ब्लैक पाउडर' बनाने की कोशिश कर रहा था।
साथ ही तात्कालिक विस्फोटक उपकरणों (आईईडी) के निर्माण के लिए इस्तेमाल होने वाले अन्य घातक रासायनिक पदार्थो के उपयोग पर ज्ञान प्राप्त कर रहा था। उन्होंने कहा, संदिग्ध कई टेलीग्राम समूहों के माध्यम से विस्फोटक बनाने के लिए दूसरों को भी प्रशिक्षण दे रहा था।
वह युद्ध में सक्रिय आईएसआईएस आतंकवादियों में शामिल होने के लिए खुरासान को 'हिजरत' करने की भी तैयारी कर रहा था। उन्होंने कहा कि, एनआईए ने संदिग्ध के कब्जे से आईईडी और विस्फोटक पदार्थो के निर्माण से संबंधित हस्तलिखित नोट, मोबाइल फोन, लैपटॉप और फ्लैश ड्राइव जैसे आपत्तिजनक लेख जब्त किए हैं।
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
Anil Bishnoi: काशी की गलियों से निकला युवा पूर्वोत्तर की वादियों में निखारेगा हुनर, BHU से पढ़ाई के बाद अब सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगा कमाल
02कुमार के लाल ने किया कमाल, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान
03शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती बोले- पार्टियों को वोट देकर गोहत्या का पाप न लें हिन्दू
04Varanasi, आठ ज्योतिर्लिंगों के पैदल दर्शन कर काशी पहुंचा कर्नाटक निवासी पूर्णानंद, स्वागत
05Varanasi, 36वीं वाहिनी पीएसी का 52वॉ संस्थापना दिवस मनाया गया
06