भारत
पंजाब में एनआईए की रेड, सुबह से 12 जिलों में हुई छापेमारी
पंजाब में सुबह से ही एनआईए की रेड जारी है. अब तक पंजाब के 12 जिलों में एनआईए की रेड हुई है और मोगा में चार से पांच जगहों पर रेड की गई है. फिरोजपुर बंगर में मनदीप सिंह के घर एनआईए की जांच चल रही है बताया जा रहा है कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का साथी है जानकारी के अनुसार वो दोनों एक सात ही पढ़े हुए है. छापेमारी के दौरान घर के अंदर किसी को जाने या घर से किसी को बाहर आने की अनुमति नहीं है घर के बाहर पंजाब पुलिस की टीम भी तैनात की गई है.
बठिंडा में एनआईए ने चांदसर बस्ती में रेड कर एक जेजम खोखर नामक युवक को हिरासत में लिया है. जिसके लिंक गैंगस्टरों से बताए जा रहे हैं, उसका गैंगस्टर अर्श डल्ला के साथ उक्त युवक का लिंक बताया जा रहा है. एनआईए की टीम ने युवक को हिरासत में लेकर थाना सिविल लाइन पहुंची, जहां पर युवक से पूछताछ चल रही है. बताया जा रहा है कि युवक एक अपराधिक केस में जेल अंदर बंद था, कुछ समय पहले ही वह जेल से बाहर आया था.
मुक्तसर के कोटकपूरा रोड पर एक धार्मिक संस्थाओं से जुड़े व्यक्ति के घर पर एनआइए की रेड हुई है। टीम यहां 15-20 मिनट तक ही रुकी। बाद में वह अन्य जिलों के लिए रवाना हो गई. साथ ही जालंधर के अमन नगर में भी एक घर में एनआईए की रेड में तलाशी ली गई है. फिलहाल राजिंदर स्ट्रीट, तालवंडी भगेरिया, धूरकोट, निधावला में छापेमारी की सूचना है
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
Anil Bishnoi: काशी की गलियों से निकला युवा पूर्वोत्तर की वादियों में निखारेगा हुनर, BHU से पढ़ाई के बाद अब सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगा कमाल
02कुमार के लाल ने किया कमाल, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान
03शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती बोले- पार्टियों को वोट देकर गोहत्या का पाप न लें हिन्दू
04Varanasi, आठ ज्योतिर्लिंगों के पैदल दर्शन कर काशी पहुंचा कर्नाटक निवासी पूर्णानंद, स्वागत
05Varanasi, 36वीं वाहिनी पीएसी का 52वॉ संस्थापना दिवस मनाया गया
06