भारत
Punjab, अमृतपाल के छह साथी गिरफ्तार, अमृतपाल की गिरफ्तारी की चर्चा
Punjab, पंजाब पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है, शनिवार को अजनाला पुलिस थाने पर हमले के मामले में पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के छह साथी को हिरासत में ले लिया है.
वहीं अमृतपाल की भी गिरफ्तारी की चर्चा चल रही है. इस मामले में अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मोगा के एसएसपी जे इलेनचेलियन का कहना है कि अभी तक अमृतपाल को गिरफ्तार नहीं किया गया है, उसकी तलाश में ऑपरेशन जरूर चल रहा है.
आपको बता दें कि आरोपियों को जालंधर के महतपुर इलाके के पास से हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस ने अमृतपाल का पीछा किया लेकिन वह खुद को पुलिस से बचाकर निकल गया है. वहीं अमृतपाल के साथी भगवंत सिंह बाजेके उर्फ प्रधानमंत्री के पीछे भी पुलिस लगी हुई है, सूत्रों ने बताया कि उसकी थोड़ी देर में गिरफ्तारी हो सकती है.
Homeopathic दवा की गुणवत्ता बताएगा सेंसर, होगी दवा की पहचान
इससे पहले बठिंडा के रामपुरा फूल में रखा गया अमृतपाल का समागम भी कैंसल कर दिया गया था. अमृतपाल को वहां 9:30 बजे पहुंचना था लेकिन वह नहीं पहुंचा तो स्टेज से कार्यक्रम रद्द करने का एलान कर दिया गया.
रूपनगर जिले के चमकौर साहिब के वरिंदर सिंह ने लवप्रीत सिंह व अमृतपाल समेत उसके 30 समर्थकों पर अपहरण व मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद लवप्रीत व एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था.






KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
Anil Bishnoi: काशी की गलियों से निकला युवा पूर्वोत्तर की वादियों में निखारेगा हुनर, BHU से पढ़ाई के बाद अब सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगा कमाल
02कुमार के लाल ने किया कमाल, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान
03शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती बोले- पार्टियों को वोट देकर गोहत्या का पाप न लें हिन्दू
04Varanasi, आठ ज्योतिर्लिंगों के पैदल दर्शन कर काशी पहुंचा कर्नाटक निवासी पूर्णानंद, स्वागत
05Varanasi, 36वीं वाहिनी पीएसी का 52वॉ संस्थापना दिवस मनाया गया
06