देश
Rahul Gandhi Defamation मामले में HC ऑर्डर के बाद भी अटल! कांग्रेस देशभर में 'मौन सत्याग्रह' करेगी

Rahul Gandhi Defamation मामले में Gujarat HC के ऑर्डर के बाद भी अटल हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। इसी बीच कांग्रेस ने कहा है कि राहुल के समर्थन में देशभर में प्रदेश कांग्रेस समिति 'मौन सत्याग्रह' करेगी।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुकवार शाम बयान जारी कर बताया कि कांग्रेस की तमाम प्रदेश कांग्रेस समितियों के नेता-कार्यकर्ता आगामी 12 जुलाई को राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में हुई कार्रवाई के विरोध में मौन सत्याग्रह करेंगे।
कांग्रेस का कहना है कि 'मोदी सरनेम केस में जिस तरह से कार्रवाई हुई है, उससे साफ है कि ये राजनीति से प्रेरित मामला है। बता दें कि गुजरात कांग्रेस के विधायक पूर्णेश मोदी की कंप्लेन पर राहुल को आपराधिक मानहानि मामले में दो साल की सजा हुई है।
सूरत की कोर्ट से सजा के बाद राहुल को सांसदी भी गंवानी पड़ी है। 2019 के लोक सभा चुनाव के दौरान कर्नाटक के कोलार में राहुल ने सवाल पूछा था कि आखिर सभी चोरों के सरनेम मोदी ही क्यों हैं?
2019 के इस भाषण पर राहुल को मार्च, 2023 में दोषी पाया गया। कोर्ट ने राहुल से सवाल पूछा था क्या कि वे अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगेंगे? इस पर राहुल ने विनायक दामोदर सावरकर का जिक्र करत कहा, वे माफी नहीं मांगेंगे।
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01श्री कृष्ण के वचनों का मूल आत्मज्ञान
02Sri Krishna Janmashtami: बोध स्वरूप श्री कृष्ण
03Anil Bishnoi: काशी की गलियों से निकला युवा पूर्वोत्तर की वादियों में निखारेगा हुनर, BHU से पढ़ाई के बाद अब सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगा कमाल
04कुमार के लाल ने किया कमाल, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान
05शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती बोले- पार्टियों को वोट देकर गोहत्या का पाप न लें हिन्दू
06