देश
विस्फोट से Railway track क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला: जांच एजेंसियां मौके पर

राजस्थान में बड़ी घटना हुई है, उदयपुर-अहमदाबाद के नए Railway track को विस्फोट कर उड़ाने की कोशिश की गई। डेटोनेटर से किए गए विस्फोट से ओडा पुलिया के समीप रेलवे ट्रैक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों की सजगता के चलते ट्रेन के संचालन को रोक दिया गया और बड़ा हादसा होने से टल गया।
सूचना मिलने के बाद रेलवे की तकनीकी टीम, पुलिस, जिला प्रशासन सहित सभी एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं। रेल लाइन पर ब्लास्ट मामले में सरकार से लेकर प्रशासन तक टेंशन में है। रेलवे ट्रैक पर पूरी प्लानिंग के साथ ब्लास्ट किया गया, शुरुआती तौर पर बड़ी घटना को अंजाम देने का शक गहरा रहा है।
'जब MLAs उद्धव को छोड़ सकते हैं, तो...' : महाराष्ट्र से उद्योग बाहर जाने पर बोले राज्य BJP अध्यक्ष
राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा ने कहा है घटना गंभीर है, केंद्रीय एजेंसियों और राज्य की एटीएस के आईजी विकास कुमार को मौके पर भेजा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर को ही इस ट्रैक पर असरवा-उदयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घघाटन को हरी झंडी दिखाई थी।
https://www.youtube.com/watch?v=wzpRE45ZDgY
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01श्री कृष्ण के वचनों का मूल आत्मज्ञान
02Sri Krishna Janmashtami: बोध स्वरूप श्री कृष्ण
03Anil Bishnoi: काशी की गलियों से निकला युवा पूर्वोत्तर की वादियों में निखारेगा हुनर, BHU से पढ़ाई के बाद अब सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगा कमाल
04कुमार के लाल ने किया कमाल, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान
05शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती बोले- पार्टियों को वोट देकर गोहत्या का पाप न लें हिन्दू
06