टेक्नोलॉजी
Reliance Jio ने बंद किए 10 प्लान, इनको मिल रहा है फायदा

Reliance Jio ने अपने करीब 10 प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान को बंद कर दिया गया है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी ने 333 वाले रिचार्ज प्लान से लेकर 1119 वाले पैक समेत नौ प्रीपेड प्लान बंद कर दिए हैं।
Reliance Jio ने उन प्रीपेड प्लान को अपने साइट से हटा दिया है, जो डिज्नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन ऑफर फ्री में दे रहे थे।
इसके बारे में सबसे पहले टेलीकॉम टॉक ने जानकारी दी। बता दें कि Reliance Jio के प्लान में 1 साल तक फ्री डिज्नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल में मौजूद थे।
फिलहाल जिओ के पास 1499 और 4199 के दो ऐसे प्लान है, जिसमें आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार की मेंबरशिप फ्री में मिलेगी।
1499 वाले प्लान में आपको 84 दिनों के लिए सुविधा मिली थी। इसके साथ 2GB डाटा हर दिन अनलिमिटेड कॉल के साथ ही डिज्नी प्लस फॉर जिओ टीवी, जिओ सिनेमा, जिओ क्लाउड के ऑफर दिए जा रहे हैं।
वही 4199 वाले प्लेन में हर दिन 3GB डाटा अनलिमिटेड कॉल और सो एसएमएस हर दिन मिलते हैं। इसके साथ ही हॉटस्टार (Hiotसमेत जिओ एप्स का मुफ्त एक्टिवेशन मिलता है, लेकिन जिन्होंने पहले से इस प्लान को रिचार्ज किया है। वह वैलिडिटी खत्म होने तक इस प्लान में मिलने वाले सारे ऑफर का लाभ उठा सकेंगे।
ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि जियो T20 वर्ल्ड कप को देखते हुए अपनी प्लान को रिवाइज करने वाला है। हालांकि कंपनी ने अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01क्राफ्टन के इंडिया-कोरिया इंविटेशनल आयोजन की हुई शुरुआत, कंपनी ने भारत में ईस्पोर्ट्स के प्रति जताई प्रतिबद्धता
02अपने भाई-बहनों को उपहार में दें ये 4 बेहतरीन गैजेट!
03आदित्य-एल1 की पृथ्वी की कक्षा से संबंधित तीसरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी: इसरो
04एचपी ने हाइब्रिड कार्य अनुभव को शानदार बनाने के लिए नए ड्रैगनफ्लाई लैपटॉप्स पेश किए
05LaserJet Pro MFP 4104 लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत और क्या है खास
06