हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
16:0722 नव॰

Restrictions in Building Mosques: इन देशों में रहते हैं मुस्लिम, लेकिन मस्जिद बनाने की नहीं है परमिशन

mosque
WhatsApp ↗
Muslim Population in World: इस्लाम (Islam) दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा धर्म है. साल 2022 के एक अनुमान के मुताबिक दुनिया की 25 प्रतिशत आबादी मुस्लिम (Muslim Population) है. करीब 1.97 बिलियन लोग इस्लाम को मानते हैं. लेकिन विश्व में दो देश ऐसे भी हैं, जहां मुसलमान तो रहते हैं लेकिन वहां मस्जिद बनाने की इजाजत नहीं है. वर्षों से इन देशों में रह रहे मुसलमान मस्जिद निर्माण की मांग करते रहे हैं लेकिन सरकार ही इसकी इजाजत नहीं देती. दिलचस्प बात है कि ये दोनों ही देश नए हैं. यहां मुसलमानों की आबादी भी कम है. वे किसी कल्चरल सेंटर या फिर फ्लैट में नमाज अता करते हैं. ये देश हैं स्लोवाकिया (slovakia), जो चेकोस्लोवाकिया से अलग होकर बना है, जबकि दूसरा देश है इस्तोनिया. पहले बात करते हैं इस्तोनिया की. यहां 2011 की जनगणना के मुताबिक, कुल 1508 मुस्लिम यहां रहते हैं. यह वहां की आबादी का 0.14 प्रतिशत है. लेकिन अब तक इस जनसंख्या में इजाफा जरूर हुआ होगा. मगर संख्या बेहद कम है. इन देशों में नहीं है मस्जिद इस्तोनिया (Estonia) में कोई मस्जिद नहीं है. एक इस्लामिक सेंटर है, जहां जमा होकर मुस्लिम नमाज अता करते हैं. इस देश में अजेरी और सुन्नी तातार मुस्लिम निवासी हैं. ये किसी जमाने में रूस की सेना में थे. यहां सुन्नी और शिया समुदाय के लोग साथ ही मिलकर नमाज पढ़ लेते हैं. ये किसी कॉमन फ्लैट में जमा होते हैं. यहां के मुस्लिमों को मॉडरेट माना जाता है. Kerala के मंदिर में शादी करना चाहते थे ट्रांसजेंडर, नहीं मिली अनुमति बता दें कि साल 1940 के आसपास सोवियत संघ में इस्तोनिया का विलय हुआ था. जब वह 1991 में टूटा तो इसने खुद को अलग देश घोषित कर दिया. अब ये यूरोपियन यूनियन का मेंबर है और काफी खुशहाल देशों में इसका नंबर आता है. दूसरी ओर स्लोवाकिया में साल 2010 में मुस्लिमों की आबादी करीब 5 हजार थी. यानी कुल आबादी का 0.1 प्रतिशत. 17वीं सदी के आसपास जो मुस्लिम यहां आए वो उइगर या तुर्क थे. ये इस देश के मध्य और दक्षिणी हिस्से में बस गए. पहले इसको यूगोस्लाविया कहा जाता था. लेकिन अलग होने के बाद ये स्लोवाकिया कहलाए जाने लगा. यहां साल 2010 में भी इस्लामिक सेंटर बनने पर बहुत विवाद हुआ था.
← पिछली खबरExcise Policy Scam: शराब नीति घोटाले में 10 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, आरोपपत्र में मनीष सिसोदिया का नाम नहींअगली खबर →Janhvi Kapoor Bold Look: स्ट्रैपी नाइटी पहनकर घर से निकल पड़ीं जाह्नवी कपूर
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

Kashi Dhanteras: अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के सैलाब में सिक्का-लावा-खजाना पाने की आस, दो नवंबर तक स्वर्ण प्रतिमा के दर्शन; जानिए पौराणिक कहानी01

Kashi Dhanteras: अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के सैलाब में सिक्का-लावा-खजाना पाने की आस, दो नवंबर तक स्वर्ण प्रतिमा के दर्शन; जानिए पौराणिक कहानी

बुद्धिमान वही जो इहलोक में रहते अपना परलोक भी सुधार ले- शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती02

बुद्धिमान वही जो इहलोक में रहते अपना परलोक भी सुधार ले- शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती

Sanskriti Sansad Varanasi में तीन दिनों तक मंथन करेंगे 127 संप्रदायों के साधु संत, महिलाओं के साथ युवाओं पर भी फोकस03

Sanskriti Sansad Varanasi में तीन दिनों तक मंथन करेंगे 127 संप्रदायों के साधु संत, महिलाओं के साथ युवाओं पर भी फोकस

Navratri 2023 के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की उपासना, जानिए पूजा-विधि, प्रसाद और आरती04

Navratri 2023 के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की उपासना, जानिए पूजा-विधि, प्रसाद और आरती

Sanskriti Sansad Varanasi का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल समेत धर्म जगत के बड़े आचार्य रहे मौजूद05

Sanskriti Sansad Varanasi का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल समेत धर्म जगत के बड़े आचार्य रहे मौजूद

श्रीकृष्ण जन्‍मोत्‍सव के लिए व्यापक तैयारियां, चंद्रयान-3 की सफलता का मनाया जाएगा जश्न06

श्रीकृष्ण जन्‍मोत्‍सव के लिए व्यापक तैयारियां, चंद्रयान-3 की सफलता का मनाया जाएगा जश्न

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।