देश
Rucks in Hospital, चंचल सुमन अस्पताल की लापरवाही से गर्भवती महिला की मौत, हंगामा

Rucks in Hospital, बिहार के पातेपुर चंचल सुमन अस्पताल में इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है। बीते कुछ दिनों पहले खेसराही की एक महिला प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी।
आरोप है कि अस्पताल कर्मियों ने पैसे की लालच में पिछले 6 दिनों से अस्पताल में महिला को रखकर पैसे की लूट की। मालूम हो की चंचल सुमन अस्पताल की संचालक सह मुख्य चिकित्सक डॉ सुप्रिया सुमन खुद बीमार चल रही हैं। वो काफी दिनों से अस्पताल नहीं आ रही है।
इस बीच अस्पताल केवल के भरोसे चलाया जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि महिला का सही समय पर सही इलाज नहीं हुआ जिस कारण बच्चा मां के पेट में ही मर गया।
इसकी जानकारी जैसे ही नर्स को मिली। अस्पताल के सभी कर्मी धीरे- धीरे वहां से भाग निकलने में सफल रहे। स्थिति खराब होता देखकर परिवार वाले महिला को लेकर बेहतर इलाज के लिए पटना जा रहे थे।
तभी रास्ते में महिला की मौत हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने अस्पताल को पूरी तरह से घेर लिया है। इससे पहले भी चंचल सुमन अस्पताल में ऐसे कई घटनाएं हुई है।
धीरज तिवारी की रिपोर्टKEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01Anil Bishnoi: काशी की गलियों से निकला युवा पूर्वोत्तर की वादियों में निखारेगा हुनर, BHU से पढ़ाई के बाद अब सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगा कमाल
02कुमार के लाल ने किया कमाल, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान
03शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती बोले- पार्टियों को वोट देकर गोहत्या का पाप न लें हिन्दू
04Varanasi, आठ ज्योतिर्लिंगों के पैदल दर्शन कर काशी पहुंचा कर्नाटक निवासी पूर्णानंद, स्वागत
05Varanasi, 36वीं वाहिनी पीएसी का 52वॉ संस्थापना दिवस मनाया गया
06