हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
15:0322 नव॰

तिरंगा लेकर महादेव की गंगा के संरक्षण का संकल्प

IMG-20230731-WA0003
WhatsApp ↗
" पॉलिथीन मुक्त गंगा घाट के लिए चलाया अभियान " वराणसी : सावन के चौथे सोमवार को भारत भूमि को अपनी पुण्य धारा से अभिसिंचित करने वाली मां गंगा के किनारे तिरंगा ही तिरंगा नजर आया । मन की बात में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आवाह्न के दृष्टिगत दशाश्वमेध घाट पर नमामि गंगे ने अपील किया कि होठों पर गंगा हो हाथों में तिरंगा हो । भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिन्द के गगनभेदी उद्घोष के साथ 'आओ घर घर अलख जगाएं मां गंगा को स्वच्छ बनाएं' व 'सबका साथ हो गंगा साफ हो' के नारों से पतित पावनी का तट गूंज उठा । आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा फहराने की अपील की गई । बंद करो पॉलिथीन काशी को बनाओ सुंदर और क्लीन व पॉलिथीन मुक्त गंगा घाट का आग्रह किया गया । नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने गंगा स्वच्छता का आवाह्न करते हुए सभी को जागरुक किया । राष्ट्रीय नदी गंगा की स्वच्छता हेतु राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर सभी संकल्पबद्ध हुए । अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्र के अभिमान तिरंगे को हर घर में फहराने का आह्वान किया। संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि सावन पर्यंत हम मां गंगा का जल महादेव पर चढ़ाते हैं। गंगा जल अर्पण से महादेव प्रसन्न होते हैं । हमारा भी यह दायित्व है कि महादेव की गंगा को स्वच्छ बनाएं रखने में अपना योगदान दें । उत्तर प्रदेश एवं बिहार, झारखंड से आए हुए कांवरिया बंधुओं सहित स्थानीय नागरिकों ने गंगा जल संरक्षण की शपथ ली ।
← पिछली खबरमहाराष्ट्र के पालघर से बड़ी खबर है,चलतीं ट्रेन में गोलीबारी में चार लोगों की मौत lअगली खबर →काशी में लगी कांवरियों की भीड़, काशी व्यापार मंडल कैंट ने किया महाप्रसाद का वितरण
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

Kashi Dhanteras: अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के सैलाब में सिक्का-लावा-खजाना पाने की आस, दो नवंबर तक स्वर्ण प्रतिमा के दर्शन; जानिए पौराणिक कहानी01

Kashi Dhanteras: अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के सैलाब में सिक्का-लावा-खजाना पाने की आस, दो नवंबर तक स्वर्ण प्रतिमा के दर्शन; जानिए पौराणिक कहानी

बुद्धिमान वही जो इहलोक में रहते अपना परलोक भी सुधार ले- शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती02

बुद्धिमान वही जो इहलोक में रहते अपना परलोक भी सुधार ले- शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती

Sanskriti Sansad Varanasi में तीन दिनों तक मंथन करेंगे 127 संप्रदायों के साधु संत, महिलाओं के साथ युवाओं पर भी फोकस03

Sanskriti Sansad Varanasi में तीन दिनों तक मंथन करेंगे 127 संप्रदायों के साधु संत, महिलाओं के साथ युवाओं पर भी फोकस

Navratri 2023 के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की उपासना, जानिए पूजा-विधि, प्रसाद और आरती04

Navratri 2023 के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की उपासना, जानिए पूजा-विधि, प्रसाद और आरती

Sanskriti Sansad Varanasi का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल समेत धर्म जगत के बड़े आचार्य रहे मौजूद05

Sanskriti Sansad Varanasi का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल समेत धर्म जगत के बड़े आचार्य रहे मौजूद

श्रीकृष्ण जन्‍मोत्‍सव के लिए व्यापक तैयारियां, चंद्रयान-3 की सफलता का मनाया जाएगा जश्न06

श्रीकृष्ण जन्‍मोत्‍सव के लिए व्यापक तैयारियां, चंद्रयान-3 की सफलता का मनाया जाएगा जश्न

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।