हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
15:0522 नव॰

56 दिनों में 1 करोड़ 56 लाख 90 हज़ार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

image_800x450_64ec3e7aab745
WhatsApp ↗
वराणसी : नव्य भव्य श्री काशी विश्वनाथ धाम नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। सावन के आठवें और अंतिम सोमवार को भी यहां भक्तों का सैलाब उमड़ा रहा। सावन माह के 56 दिनों में श्री काशी विश्वनाथ धाम में 1 करोड़ 56 लाख 90 हज़ार 8सौ 98 लोगो ने काशी पुराधिपति के चौखट पर हाजरी लगाई। मंगला आरती के बाद शुरू हुए बाबा के दर्शन की अटूट कतार स्वर्णमंडित गर्भगृह तक अनवरत चलती रही। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण माह में तीन बार श्री काशी विश्वनाथ धाम आकर श्रद्धालुओं के लिए सुगम व्यवस्था और सुरक्षा का इंतज़ाम का स्वयं जायजा लिया। योगी सरकार द्वारा श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन की व्यवस्था और सुरक्षा ने शिव भक्तों के लिए बाबा के दरबार की राह आसान कर दी। कांवड़ियों के केसरिया रंग से पूरे सावन काशी रंग गई। अन्य श्रद्धालु भी काशी विश्वनाथ के दर पर सावन में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि श्रावण माह के आठवे सोमवार को 6 लाख 9 हज़ार श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किये ( आंकड़े शाम 6 बजे तक के है )। 4 जुलाई से शुरू हुआ सावन माह में अब तक 56 दिनों में 1 करोड़ 56 लाख 9 हज़ार 8 सौ 98 से अधिक श्रद्धालुओं ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किये हैं। बाबा के भक्तों का स्वागत रेड कार्पेट बिछाकर पर पुष्प वर्षा से किया गया जिससे श्रद्धालु काफी प्रसन्न दिखे। इस वर्ष अधिकमाह के कारण सावन दो महीने का था। अधिमास के आठ सोमवार को बाबा के भक्तों की संख्या पहला सोमवार ,10 जुलाई ,5 लाख 15 हज़ार दूसरा सोमवार ,17 जुलाई , 6 लाख 9 हज़ार तीसरे सोमवा,24 जुलाई ,5 लाख 87 हज़ार चौथे सोमवार ,31 जुलाई, 5 लाख 73 हज़ार पांचवे सोमवार ,7 अगस्त 6 लाख 57 हज़ार छठवां सोमवार ,14 अगस्त 7 लाख 5 हज़ार सातवां सोमवार 21 अगस्त 5 लाख 95 हज़ार आ ठवां सोमवार 28 अगस्त 6 लाख 9 हज़ार ( शाम 6 बजे तक )
← पिछली खबरनीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास, विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बनेअगली खबर →आईटीआई करौंदी परिसर में 30 अगस्त को प्रातः 10 बजे से "अप्रेन्टिसशिप मेला"
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

Kashi Dhanteras: अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के सैलाब में सिक्का-लावा-खजाना पाने की आस, दो नवंबर तक स्वर्ण प्रतिमा के दर्शन; जानिए पौराणिक कहानी01

Kashi Dhanteras: अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के सैलाब में सिक्का-लावा-खजाना पाने की आस, दो नवंबर तक स्वर्ण प्रतिमा के दर्शन; जानिए पौराणिक कहानी

बुद्धिमान वही जो इहलोक में रहते अपना परलोक भी सुधार ले- शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती02

बुद्धिमान वही जो इहलोक में रहते अपना परलोक भी सुधार ले- शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती

Sanskriti Sansad Varanasi में तीन दिनों तक मंथन करेंगे 127 संप्रदायों के साधु संत, महिलाओं के साथ युवाओं पर भी फोकस03

Sanskriti Sansad Varanasi में तीन दिनों तक मंथन करेंगे 127 संप्रदायों के साधु संत, महिलाओं के साथ युवाओं पर भी फोकस

Navratri 2023 के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की उपासना, जानिए पूजा-विधि, प्रसाद और आरती04

Navratri 2023 के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की उपासना, जानिए पूजा-विधि, प्रसाद और आरती

Sanskriti Sansad Varanasi का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल समेत धर्म जगत के बड़े आचार्य रहे मौजूद05

Sanskriti Sansad Varanasi का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल समेत धर्म जगत के बड़े आचार्य रहे मौजूद

श्रीकृष्ण जन्‍मोत्‍सव के लिए व्यापक तैयारियां, चंद्रयान-3 की सफलता का मनाया जाएगा जश्न06

श्रीकृष्ण जन्‍मोत्‍सव के लिए व्यापक तैयारियां, चंद्रयान-3 की सफलता का मनाया जाएगा जश्न

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।