हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:5222 नव॰

वनडे रैंकिंग में चमके Shubman Gill और श्रेयस अय्यर; रोहित शर्मा, विराट कोहली को हुआ नुकसान

shubhman gill
WhatsApp ↗
भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और Shubman Gill को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में अपने शानदार प्रदर्शन का फायदा बुधवार को ताजा जारी आईसीसी रैंकिंग में मिला। सीरीज में अर्धशतक जड़ने से अय्यर छह पायदान और गिल तीन पायदान की छलांग से क्रमश: 27वें और 34वें स्थान पर पहुंच गए। हालांकि भारतीय टीम को दूसरा और तीसरा वनडे बारिश की भेंट चढ़ने के कारण सीरीज 0-1 से गंवानी पड़ी। शिखर धवन को शुरूआती वनडे में अर्धशतक जड़ने के बावजूद दो पायदान का नुकसान हुआ। विराट कोहली और रोहित शर्मा को इस सीरीज में आराम दिया गया था, दोनों एक पायदान खिसककर क्रमश: आठवें और नौंवे स्थान पर पहुंच गए। न्यूजीलैंड के टॉम लैथम और केन विलियमसन ने भी रैंकिंग में सुधार किया। लाथम ने पहले वनडे में शानदार शतक जड़ा था जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड की टीम ऑकलैंड में 300 से ज्यादा रन का लक्ष्य हासिल करने में सफल रही थी। मौजूदा समय के इन तीन बैटर्स को बॉलिंग करना चाहते हैं Saqlain Mushtaq, लिस्ट में एक पाकिस्तानी और दो भारतीय शामिल लाथम ने 104 गेंद में नाबाद 145 रन बनाए थे जिससे वह 10 पायदान की छलांग से 18वें नंबर पर पहुंच गए। कप्तान विलियमसन ने पहले वनडे में नाबाद 94 रन की पारी की बदौलत एक पायदान के फायदे से शीर्ष 10 में प्रवेश किया।
← पिछली खबरSalman Khan के हाथ में दिखी ये चमचमाती रिंग, पर्सनल लाइफ को लेकर शुरू हुए गॉसिप्स!अगली खबर →Bihar Nikay Chunav, नई तारीख घोषित, जानें कब होंगे मतदान
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।