LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
सोमवार, 24 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
14:5924 अग॰

Varanasi, विद्यालयों के विशेष दौरे पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह चौहान

varanasi
Varanasi, माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह चौहान अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के विशेष दौरे के लिए वाराणसी पहुंचे। जहां उन्होंने मंडल एवं प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान की समीक्षा की। प्रदेश अध्यक्ष का संघ के संरक्षक मनोहरलाल व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महावीर प्रसाद श्रीवास्तव ने अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह चौहान ने शिक्षा विभाग के कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मजबूत संगठन से ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सकता है। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महावीर प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी 18जून 2023 को संगठन की ग्रीष्मकालीन संगोष्ठी काशी कृषक इंटर कालेज हरहुआ में संपन्न होगी। जिसमें नवनिर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों का शपथग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। Instagram स्टोरी आइकन का आकार अचानक बढ़ गया, यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया उन्होंने कहा कि इसी दिन शिक्षणेत्तर कर्मियों की समस्याओं के निदान के लिए एक हेल्पलाइन का गठन कर इसका उद्घाटन कर्मचारी हित में किया जाएगा। इस दौरान अरुण कुमार सिंह,अजय कुमार,असलम, संजीव श्रीवास्तव, बद्री सिंह, नीरज सिंह, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।
← पिछली खबरInstagram स्टोरी आइकन का आकार अचानक बढ़ गया, यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाअगली खबर →Lichi को लेकर विवाद, दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।