हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
सोमवार, 23 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
15:3923 नव॰

सुपरस्टार रजनीकांत की एक्टिंग के कायल हुए यूपी के डिप्टी सीएम, जमकर की फिल्म जेलर की तारीफ

IMG-20230819-WA0009
WhatsApp ↗
लखनऊ : फिल्म स्टार रजनीकांत इन दिनों लखनऊ के दौरे पर हैं l शुक्रवार शाम को वह लखनऊ पहुंचे l शनिवार को सुपरस्टार रजनीकांत ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की इसके बाद प्लासियो मॉल में वह अपनी फिल्म जेलर की स्क्रीनिंग में शिरकत करने पहुंचे l इस दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ उन्होंने अपनी फिल्म देखी l डिप्टी सीएम ने फिल्म अभिनेता रजनीकांत के अभिनय की जमकर तारीफ की कुछ देर तक फिल्म देखने के बाद जब डिप्टी सीएम बाहर निकले तो उन्होंने रजनीकांत से हुई मुलाकात को काफी सुखद बताया और इस फिल्म के सफल होने की शुभकामनाएं दीं l उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जेलर की स्क्रीनिंग के बाद बाहर निकाल कर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जेलर के नाम से बनी हुई फिल्म को कुछ देर देखने का मुझे भी मौका मिला l पूर्व निर्धारित मेरा कार्यक्रम कुछ पहले से तय था अन्यथा पूरे समय उनके साथ बैठकर के फिल्म देखता. वैसे मैं रजनीकांत की फिल्में पिक्चर हॉल में जाकर भले न देखी हों, लेकिन उनकी फिल्में जरूर देखी हैं l उनके अभिनय की ऐसी प्रतिभा है कि किसी भी फिल्म में अगर कुछ उसके अंदर दिखाने लायक भी न हो लेकिन वह अपनी प्रतिभा से उसका महत्व बढ़ा देते हैं l जेलर नाम के फिल्म जो मैंने देखी है वह बहुत अच्छी लगी है l पार्टी का कार्यक्रम था इस कारण मुझे निकलकर बाहर आना पड़ा मैं उनका स्वागत करता हूं फिल्म स्टार रजनीकांत ने भी उत्तर प्रदेश में हुए भव्य स्वागत के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है l उन्होंने उत्तर प्रदेश की खूबसूरती के भी खूब प्रशंसा की है l फिल्म स्टार रजनीकांत के प्लासियो मॉल में फिल्म देखने की जानकारी जैसे ही उनके चाहने वालों को मिली तो मॉल के बाहर ही जमकर भीड़ लग गई. प्रशंसक अपने चहेते सुपर स्टार रजनीकांत की एक झलक पाने को बेताब दिखे, बता दें कि जनीकांत के फिल्म जेलर देश भर में धूम मचा रही है ग़दर 2 और ओ माय गॉड तू के साथ रिलीज हुई जेलर कमाई के मामले में भी रिकॉर्ड स्थापित कर रही है l फिल्म के प्रचार प्रसार के लिए रजनीकांत विभिन्न राज्यों में भी जा रहे हैं. इसी क्रम में वे उत्तर प्रदेश पहुंचे l आज शाम को वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी भेंट करेंगे l
← पिछली खबरHealthy Diet, इन डाइट से बढ़ेगी आपकी उम्र, कैंसर का जोखिम होगा कमअगली खबर →ISRO का Chandrayaan 3 चांद की सतह चूमने को तैयार, नेहरू तारामंडल में खास इंतजाम, जानिए क्यों खास है मिशन
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।