LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
08:5823 अग॰

प्रदेश में अब 26.36 लाख ट्रांसफॉर्मर, 2017 तक थे सिर्फ 12 लाख ट्रांसफॉर्मर

UP Electricity Employees
Lucknow, उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि आज की तारीख़ में उत्तर प्रदेश में कुल 3.30 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन हैं, जिसमें से 1.58 करोड़ 2017 के बाद भाजपा सरकार में दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के साढ़े छह साल के शासन में जितने कनेक्शन दिए गए हैं वो पिछले 70 वर्ष में सभी सरकारों की तरफ़ से दिये गए कनेक्शन से ज़्यादा हैं. उन्होंने कहा कि वर्ष 2022-23 में अकेले 17 लाख कनेक्शन दिए गये हैं. वित्तीय वर्ष 2023 के पहले चार महीने अप्रैल, मई, जून, जुलाई में ही 4.44 लाख कनेक्शन दिए गये हैं. बात करें जनवरी 2023 की तो एक ही महीने में उत्तर प्रदेश में 1.22 लाख कनेक्शन दिए गये हैं. उर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि पहले पक्षपातपूर्ण कार्य होता था. अब सारी व्यवस्था ऑनलाइन हो चुकी है और पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य किया जा रहा है. उन्होंने  ट्रांसफार्मर के जलने और ख़राब होने के मुद्दे पर भी विपक्ष को आईना दिखाते हुए कहा कि आपके समय में वर्ष 2017 तक प्रदेश में सिर्फ 12 लाख ट्रांसफार्मर थे, जिसमें से 2.50 लाख से ऊपर यानी कि 20 प्रतिशत ख़राब रहते थे. अब हमारे पास 26.36 लाख ट्रांसफार्मर हैं और 2022-23 में ख़राबी का प्रतिशत मात्र 10 प्रतिशत है. उसमें भी पिछले साल की अपेक्षा ट्रांसफार्मर की बेहतर रख-रखाव के कारण जलने-ख़राब होने की दर में भारी कमी आई है. कहीं बारिश का नामोनिशान नहीं , कहीं मौसम विभाग का रेड अलर्ट बता दें कि इस बार विधानसभा सत्र की कार्यवाही में विपक्षी दलों के नेताओं ने बिजली विभाग से संबंधित कई सवाल किए जिनका ऊर्जा मंत्री ने भरपूर जवाब दिया. यह भी बताया कि पिछले छह साल में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने ऊर्जा क्षेत्र के विकास के लिए क्या-क्या किया है और भविष्य की योजनाएं क्या-क्या हैं. इस दौरान ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने विपक्ष के हर सवाल का जवाब दिया और कहा कि छह साल में ऊर्जा क्षेत्र में जितना विकास हुआ है उतना किसी भी सरकार में कभी नहीं हुआ. अब उपभोक्ताओं की डिमांड के मुताबिक उन्हें बिजली उपलब्ध कराई जा रही है. जहां एक तरफ डिमांड ने इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए तो सप्लाई के मामले में भी ऊर्जा विभाग बेहतर साबित हुआ है.
टैग्स#Lucknow#transfer
← पिछली खबरMP में प्रियंका गांधी और कमलनाथ के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्यों ? अगली खबर →दिल्ली सर्विस बिल को राष्ट्रपति ने अप्रूव किया, हस्ताक्षर के साथ बना कानून
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।