LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
07:4211 सित॰

Tulsi Vivah 2022, आज इन चीजों से करें परहेज, भूल कर भी न करें ये काम

tulsi vivah
Tulsi Vivah 2022 Ekadashi, हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को भगवान विष्णु चार महीने बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी (Devuthavani Ekadashi 2022) पड़ती है। जिसके बाद द्वादाशी तिथि को भगवान विष्णु के शालीग्राम रूप के साथ माता तुलसी का विवाह (Tulsi Vivah 2022) भी किया जाता है। आज के दिन भगवान व तुलसी माता को फल- फूल का भोग लगाएं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है। भगवान विष्णु के भोग में तुलसी को जरूर शामिल करें। ऐसा माना जाता है कि बिना तुलसी के भगवान विष्णु भोग ग्रहण नहीं करते हैं। ऐसे करें भगवान को प्रसन्न इस दिन भगवान विष्णु व तुलसी मैया के समक्ष शुद्ध देसी घी के दीपक जलाएं। घर के आंगन में भी दीपक जलाएं। माता तुलसी जी को सिंगार की वस्तुएं भेंट करें। इस दिन भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें। भगवान श्री विष्णु के मंत्रों का जप करें, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। इस दिन ज्यादा से ज्यादा मौन का पालन करें, भगवान का जप व ध्यान करें। इस दिन सात्विक प्रवृत्ति के लोगों को खाने पीने की वस्तुएं भेंट करें। गाय को हरा चारा, गुड इत्यादि खिलाएं। इन चीजों से करें परहेज इस दिन किसी तरह का प्रपंच ना करें, काम, क्रोध, मद, लोभ से दूर रहें। अनर्गल वार्तालाप ना करें। इस दिन चावल का बिल्कुल सेवन ना करें। लहसुन प्याज आदि तामसिक भोजन से बिल्कुल दूर रहे हैं।
← पिछली खबरAnti Rabies Injection, इन जानवरों के काटने से फैलता है रैबिज, अब मिलेगा इंजेक्शनअगली खबर →Varanasi Car parking Dispute, कार खड़ी करने को लेकर विवाद, फिर अचानक लगा दी आग
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।