हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
21:0622 नव॰

Tunisha Sharma से पहले भी सिहरन पैदा कर चुकी है मायानगरी की स्याह हकीकत, मौत को गले लगा चुके हैं कई होनहार कलाकार

tunisha sharma
WhatsApp ↗
मुंबई में एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा (20 साल) को फांसी से लटका पाया गया। पहली नजर में सुसाइड करने का मामला लग रहा है, लेकिन पुलिस मर्डर के पहलू पर भी पड़ताल कर रही है। साल 2022 खत्म होने से ठीक पहले ऐसी घटना से हर खास-ओ-आम शॉक्ड है। तुनिशा से मौत से करीब 6 घंटे पहले इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी। इस स्टोरी में वो मेकअप रूम में तैयार होती नजर आ रही हैं। तुनिशा को 'फितूर', 'बार बार देखो' और 'कहानी 2' जैसे फिल्मों में देखा गया था।

मायानगरी में क्यों हार रहीं हस्तियां

मायानगरी में इतनी युवावस्था में जाने के बाद लोकप्रिय हुईं तुनिषा की लाइफ में ऐसा क्या हुआ कि इंस्टाग्राम पोस्ट के चंद घंटों बाद उनकी मौत की खबर सामने आई ? बहरहाल कारणों पर बहस होती रहेगी, लेकिन इस भावुक मौके पर एक नजर उन हादसों पर जिनसे पता लगता है कि मायानगरी में सात रंगों के सपनों को पूरा करने आने वाले युवा अक्सर अपनी लड़ाई हारते दिखते हैं। जानिए, क्यों हार जाती हैं मुंबई में आने वाली हस्तियां- tunisha sharma

सुसाइड के चंद घंटे पहले शेयर किया पोस्ट

तुनिषा शर्मा ने अपनी मौत के चंद घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। पोस्ट में उन्होंने लिखा था,'जो अपने जुनून से आगे बढ़ते हैं वो रुकते नहीं हैं। तुनिषा से पहले कई सेलेब्स आत्महत्या कर चुके हैं। इसी साल 16 अक्टूबर को टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने इंदौर में आत्महत्या कर ली थी। वैशाली के अलावा प्रत्यूषा बैनर्जी, प्रेक्षा मेहता से लेकर सुशांत सिंह राजपूत तक कई नाम हैं, जिन्होंने सुसाइड किया है।

वैशाली ठक्कर

ससुराल सिमर का और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे टीवी शोज में नजर आने वाली एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने भी कुछ दिनों पहले सुसाइड कर लिया था। 16 अक्टूबर को एक्ट्रेस का शव इंदौर की साईं बाग कॉलोनी में उनके घर पर मिला था। शुरुआती तहकीकात के बाद पुलिस के मुताबिक वैशाली ने फांसी लगाई थी। Vaishali thakkar

कुशल पंजाबी

फेमस टीवी एक्टर कुशल पंजाबी ने 26 दिसंबर 2019 को देर रात मुंबई में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनका शव पंखे से लटका हुआ मिला था। शव के साथ पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें किसी को मौत का जिम्मेदार न ठहराए जाने की बात कही गई थी। महज 37 साल की उम्र में कुशल ने दुनिया को अलविदा कह दिया। kushal punjabi

प्रत्युषा बनर्जी

प्रत्युषा बनर्जी ने टेलीविजन शो बालिका वधू से घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद वो बिग बॉस सीजन 7 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं थीं, हालांकि 63 दिन बाद वो घर से बाहर हो गई थीं। 2016 में 24 साल की उम्र में प्रत्युषा ने सुसाइड कर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपने फ्लैट पर फांसी लगा दी थी। इस घटना के बाद उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा था। pratyusha banerjee

सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। 14 जून 2020 को जब सुशांत अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत मिले तो इसे पुलिस ने सुसाइड करार दिया और कहा कि वह डिप्रेशन में थे। हालांकि, अभी तक सुशांत की मौत एक रहस्य बनी हुई है, उनके फैंस यह मानने के लिए तैयार नहीं हैं कि एक्टर सुसाइड कर सकते थे। महज 34 साल की उम्र में बॉलीवुड के चर्चित चेहरे ने दुनिया को अलविदा कह दिया। sushant singh rajpoot
← पिछली खबरBharat Ratna Mahamana : प्रो. मंजीत चतुर्वेदी की लेखनी से जीवंत हो उठती हैं स्मृतियां, भावुक करते हैं पंडित मालवीय के संघर्षअगली खबर →Twitter के 40 करोड़ यूजर्स का Data leak
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।