LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
सोमवार, 24 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
00:0024 अग॰

Varanasi Kashi Kotwal Utsav : तमिलनाडु से आई 100 फीट की कालभैरव प्रतिमा, 8 दिनों में 1.08 लाख भैरव मूर्तियों का निर्माण, पहली बार भैरव दीपावली

Varanasi Kashi Kotwal Utsav
Varanasi Kashi Kotwal Utsav में 100 फीट के कालभैरव की स्थापना होगी। गंगा की मिट्टी से 1.08 लाख भैरव मूर्तियों का निर्माण और पूजन की भी योजना है। जानकारी के मुताबिक वाराणसी में पहली बार 100 फीट की बटुक भैरव की प्रतिमा के दर्शन होंगे। चेन्नई से बनारस पहुंचने वाली प्रतिमा नरिया स्थित रामनाथ चौधरी शोध संस्थान के प्रांगण में स्थापित होगी।

1.08 लाख भैरव मूर्तियों का पूजन, गंगा मिट्टी से निर्माण

नौ नवंबर से 16 नवंबर तक होने वाले आठ दिवसीय काशी कोतवाल- कालभैरव उत्सव में श्रद्धालु यज्ञ, हवन और प्रवचन के साथ ही सुरगंगा में भी डुबकी लगाएंगे। तमिलनाडु के कृष्णा गिरी पीठ के पीठाधीश्वर डॉ. बसंत विजय महाराज ने रविवार को नरिया स्थित शोध संस्थान में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि काशी के कोतवाल की नगरी में भैरवाष्टमी के दिन काशीवासी एक लाख आठ हजार कामना पूरक भैरव मूर्तियों का पूजन करेंगे। इनका निर्माण नौ नवंबर से गंगा की मिट्टी से आरंभ होगा।

पहली बार काशी में भैरव दीपावली

बताया गया कि आठ दिवसीय कालभैरव उत्सव के दौरान हर दिन 13 हजार पांच सौ भैरव मूर्तियां तैयार की जाएंगी। 16 नवंबर को एक लाख आठ हजार भैरव मूर्तियों का एक लाख आठ हजार दीपक, नैवेद्य, पुष्प आदि से पूजन किया जाएगा। भैरवाष्टमी पर पहली बार काशी की जनता काशी में भैरव दीपावली मनाएगी। आयोजन पूर्ण होने के बाद बटुक भैरव और भैरव की एक लाख आठ हजार पार्थिव प्रतिमाओं का विसर्जन भी किया जाएगा।

राजशाही भंडारे का प्रबंध

भैरव तंत्रोक्त के अनुसार यज्ञ स्थल पर आठ दिशाओं में नौ-नौ फीट की आठ भैरव प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। मंच पर स्वर्णाकर्षण भैरव विराजमान होंगे। गृहस्थों के लिए भैरव का शांत और सपत्नीक स्वरूप स्थापित किया जा रहा है। काशीवासियों के लिए आयोजन स्थल पर राजशाही भंडारे का भी प्रबंध किया गया है।

हर शाम जाने-माने कलाकारों की प्रस्तुति

काशी कोतवाल भैरव उत्सव की पहली संध्या में नौ नवंबर को हर-हर शंभू फेम अभिलिप्सा पंडा भजन पेश करेंगी। 10 नवंबर को हेमंत बृजवासी, 12 नवंबर को हंसराज रघुवंशी, 14 नवंबर को मैथिली ठाकुर, 15 नवंबर को उस्मान मीर और 16 नवंबर को कैलाश पीयूषा की संगीतमय प्रस्तुतियां होंगी।

अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन

11 नवंबर को नाट्य मंचन और 13 नवंबर को अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन आयोजित किा जाएगा। काशी के इस कवि सम्मेलन में हास्य कवि पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा, वीर रस के कवि डॉ. हरिओम पवार, हरियाणा के अरूण जैमिनी, शशिकांत यादव, बिहार के शंभू शिखर व गौरव शर्मा भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। =========================================================================================================================================================================================== https://khaberhindi.com/web-stories/dev-deepawali-krishna-lila-perepration-kashi-360/ =========================================================================================================================================================================================== https://khaberhindi.com/web-stories/kashi-eklavya-sakpal-film-director/
← पिछली खबरVaranasi Hoax Doctor की करतूत, 5 साल के मासूम को दांत दर्द होने पर दिया इंजेक्शन, मौत पर बवालअगली खबर →Chandra Grahan : काशी विश्वनाथ और संकटमोचन के कपाट बंद, मोक्ष काल के बाद शुरू होगा दर्शन-पूजन
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

Kashi Dhanteras: अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के सैलाब में सिक्का-लावा-खजाना पाने की आस, दो नवंबर तक स्वर्ण प्रतिमा के दर्शन; जानिए पौराणिक कहानी01

Kashi Dhanteras: अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के सैलाब में सिक्का-लावा-खजाना पाने की आस, दो नवंबर तक स्वर्ण प्रतिमा के दर्शन; जानिए पौराणिक कहानी

बुद्धिमान वही जो इहलोक में रहते अपना परलोक भी सुधार ले- शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती02

बुद्धिमान वही जो इहलोक में रहते अपना परलोक भी सुधार ले- शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती

Sanskriti Sansad Varanasi में तीन दिनों तक मंथन करेंगे 127 संप्रदायों के साधु संत, महिलाओं के साथ युवाओं पर भी फोकस03

Sanskriti Sansad Varanasi में तीन दिनों तक मंथन करेंगे 127 संप्रदायों के साधु संत, महिलाओं के साथ युवाओं पर भी फोकस

Navratri 2023 के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की उपासना, जानिए पूजा-विधि, प्रसाद और आरती04

Navratri 2023 के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की उपासना, जानिए पूजा-विधि, प्रसाद और आरती

Sanskriti Sansad Varanasi का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल समेत धर्म जगत के बड़े आचार्य रहे मौजूद05

Sanskriti Sansad Varanasi का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल समेत धर्म जगत के बड़े आचार्य रहे मौजूद

श्रीकृष्ण जन्‍मोत्‍सव के लिए व्यापक तैयारियां, चंद्रयान-3 की सफलता का मनाया जाएगा जश्न06

श्रीकृष्ण जन्‍मोत्‍सव के लिए व्यापक तैयारियां, चंद्रयान-3 की सफलता का मनाया जाएगा जश्न

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।