हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:2122 नव॰

स्मार्ट सिटी Varanasi की सड़कों पर नाव चलाने की नौबत! पहली बारिश में खुली पोल, दो लोगों की मौत, जानिए स्याह हकीकत

Varanasi
WhatsApp ↗
Varanasi PM Modi का संसदीय क्षेत्र होने के अलावा स्मार्ट सिटी की फेहरिश्त में भी है। सुनहरे सपने देखने वाले बनारस के लोगों की लाइफ उस समय संकट में आ गई, जब पहली बारिश में ही वाराणसी की सड़कों पर नाव चलाने की नौबत आ गई। बारिश के साथ ही वाराणसी में नगर निगम की तैयारियों की पोल खुल गई। दो लोगों की मौत हुई। रिपोर्ट के मुताबिक भेलूपुर थाना अंतर्गत कबीर नगर के समीप प्रेम तिराहे पर खम्भे में करंट उतरने के कारण दो लोगों की मौत हुई। [caption id="attachment_19132" align="aligncenter" width="900"]Varanasi बनारस में हुई पहली बारिश में बाइक सवाप पुरुष और महिला की दर्दनाक मौत[/caption]

क्या है बनारस की स्याह हकीकत 

सोमवार-मंगलवार को हुई बारिश के बाद चंद मिनटों में ही बनारस की कलई खुल कई। बारिश के बाद वाराणसी नगर निगम की तैयारियों की पोल इस कदर खुली की कई सड़कों और गलियों में कमर तक पानी जमा हो गया। नगर के क्षेत्र में पानी भरने के कारण राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कत हुई। कई लोगों के चोटिल होने की खबर है। वाराणसी की ह्रदय स्थली कही जाने वाली गलियों में भी जलभराव के कारण लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोगों का कहना है कि केवल 20 से 50 मिनट की बारिश में नगर निगम के विकास के दावों की पोल खुल गई है। तस्वीरों और वीडियों में बनारस की बदरंग तस्वीरें देखी जा सकती हैं।
← पिछली खबरHaryana Govt, संगठित अपराध विधेयक फिर से पेशअगली खबर →Aaj ka Rashifal, इन राशियों को मिलेगी खुशखबरी
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।