हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:2822 नव॰

Varanasi Shankaracharya Idol के टूटे विग्रह को ढका गया, ज्योतिष्पीठाधीश्वर अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के आदेश पर एक्शन

Varanasi Shankaracharya Idol
WhatsApp ↗
Varanasi Shankaracharya Idol के टूटे विग्रह के कारण चर्चा में था। दशाश्वमेध मार्ग स्थित देढसी के पुल स्थित विश्वनाथ मंदिर प्रवेश द्वार के ऊपर लगी आद्य भगवत्पाद शंकराचार्य के विग्रह का हाथ महीनों से टूटा हुआ था। इसकी जानकारी मिलने पर ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री: अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने दुख प्रकट किया। मर्माहत और व्यथित ज्योतिष्पीठाधीश्वर अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपने फेसबुक पेज से टूटे विग्रह का तस्वीर शेयर कर रोष प्रकट किया। उनके आदेश पर एक प्रतिनिधिमंडल ने देढसी पुल स्थित आद्य भगवत्पाद के खंडित विग्रह को केसरिया कपड़े से ढक दिया। इस संबंध में विश्वनाथ मंदिर प्रशासन को अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की भावनाओं से अवगत कराया गया। रविवार होने के कारण किसी जिम्मेदार अधिकारी से संपर्क नहीं किया जा सका। ऐसे में अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने फोन पर विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा से बात कर उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया। [caption id="attachment_21826" align="aligncenter" width="720"]Varanasi Shankaracharya Idol केसरिया कपड़े से ढके जाने से पहले वाराणसी में शंकराचार्य की खंडित प्रतिमा, अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने फेसबुक पर शेयर कीं तस्वीरें[/caption] अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की तरफ से प्रस्ताव दिया गया कि आद्य भगवत्पाद के खंडित विग्रह को बदला जाए, या अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को प्रतिमा बदलने की अनुमति दी जाए। इस पर कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि मामला उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग से जुड़ा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि विश्वनाथ मंदिर प्रबंधन की तरफ से खंडित विग्रह को ठीक करने का आदेश दे दिया गया है। सोमवार को खंडित विग्रह को ठीक करने की बात कही गई। संजय पाण्डेय ने अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के हवाले से बताया कि खंडित विग्रह के दर्शन से दोष लगता है इसीलिए खंडित विग्रह के बदले जाने तक उसे केसरिया कपड़े से ढका जाए। इस मामले में संजय पाण्डेय ने एसीपी दशाश्वमेध, अवधेश पाण्डेय से भी फोन पर बात की। संजय की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल में सतीश अग्रहरी, राकेश पाण्डेय, विनीत शंकर गुप्ता आदि लोग भी सम्मलित थे।
← पिछली खबरKedarnath यात्रा मार्ग पर खच्चर को सिगरेट पिलाने का वीडियो वायरलअगली खबर →Haryana, रेल पटरी पर ‘गर्डर’ गिरा, ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

Kashi Dhanteras: अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के सैलाब में सिक्का-लावा-खजाना पाने की आस, दो नवंबर तक स्वर्ण प्रतिमा के दर्शन; जानिए पौराणिक कहानी01

Kashi Dhanteras: अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के सैलाब में सिक्का-लावा-खजाना पाने की आस, दो नवंबर तक स्वर्ण प्रतिमा के दर्शन; जानिए पौराणिक कहानी

बुद्धिमान वही जो इहलोक में रहते अपना परलोक भी सुधार ले- शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती02

बुद्धिमान वही जो इहलोक में रहते अपना परलोक भी सुधार ले- शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती

Sanskriti Sansad Varanasi में तीन दिनों तक मंथन करेंगे 127 संप्रदायों के साधु संत, महिलाओं के साथ युवाओं पर भी फोकस03

Sanskriti Sansad Varanasi में तीन दिनों तक मंथन करेंगे 127 संप्रदायों के साधु संत, महिलाओं के साथ युवाओं पर भी फोकस

Navratri 2023 के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की उपासना, जानिए पूजा-विधि, प्रसाद और आरती04

Navratri 2023 के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की उपासना, जानिए पूजा-विधि, प्रसाद और आरती

Sanskriti Sansad Varanasi का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल समेत धर्म जगत के बड़े आचार्य रहे मौजूद05

Sanskriti Sansad Varanasi का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल समेत धर्म जगत के बड़े आचार्य रहे मौजूद

श्रीकृष्ण जन्‍मोत्‍सव के लिए व्यापक तैयारियां, चंद्रयान-3 की सफलता का मनाया जाएगा जश्न06

श्रीकृष्ण जन्‍मोत्‍सव के लिए व्यापक तैयारियां, चंद्रयान-3 की सफलता का मनाया जाएगा जश्न

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।