LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
सोमवार, 24 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
19:4924 अग॰

Varanasi Tent City : तस्वीरों में देखिए मां गंगा के तट पर बसा अनोखा शहर, जानिए कौन सी सुविधाएं मिलेंगी

varanasi tent city
पूर्वांचल के पर्यटन को नई ऊंचाई देने के लिए काशी में गंगा के पूर्वी तट पर तंबुओं का शहर- Varanasi Tent City बसाया जा रहा है। पर्यटकों को काशी को नये ढंग से एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा। सैलानियों के लिए यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाने का अवसर मिलेगा। इसके लिए सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। varanasi tent city तंबुओं के शहर के साथ फ़्लोटिंग बाथ जेटी बनाई जा रही है, जिससे पर्यटक गंगा में सुरक्षित तरीके से आस्था की डुबकी लगा सकें। 15 जनवरी से शुरू हो रही टेंट सिटी में वे सभी सुविधाएं होंगी जो एक लग्जीरियस होटल में होती है। varanasi tent city वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) के उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया कि मकर संक्रांति से टेंट सिटी शुरू करना प्रस्तावित है। पूरे टेंट सिटी में पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। पर्यटन की नई पहचान बन रहे टेंट सिटी में फ्लोटिंग जेटी पर बाथ कुंड बनाया रहा है। varanasi tent city मां गंगा में स्नान और पवित्र डुबकी लगाने आने वाले लोगों के लिए सुरक्षित डुबकी का इंतजाम किया जा रहा है। सेफ स्नान और डुबकी लगाने के लिए फ्लोटिंग बाथ कुंड बनाया जा रहा है। इसमें एक साथ 20 से 25 लोग स्नान कर सकते हैं। varanasi tent city काशी में माँ गंगा में स्नान और बाबा विश्वनाथ का दर्शन सदियों से सनातनी परंपरा रही है। अविरल व निर्मल माँ गंगा का काशी में विशेष माहात्म्य है। काशी की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों से रबरु करने के साथ ही बनारसी खानपान भी परोसा जाएगा। varanasi tent city Varanasi Tent City में स्पा, गेमिंग जोन, योगा और हॉर्स राइडिंग आदि जैसी कई परंपरागत सुविधाएं आधुनिकता के साथ मिलेगी। varanasi tent city ==================================================================================================================================================== varanasi tent city ==================================================================================================================================================== varanasi tent city
टैग्स#varanasi tent city
← पिछली खबरTourism Map पर मारकंडेय महादेव, दूसरे शिव मंदिरों पर भी फोकस, 22 लाख का बजट प्रस्ताव पारितअगली खबर →ड्रैगन के खतरनाक मंसूबों को कुचलने की तैयारी, PAK के लिए भी खतरे की घंटी; अब ड्रोन बिगाड़ेंगे दुश्मन का खेल
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।