LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
04:4423 अग॰

Weekly Horoscope, जानें सप्ताहभर कैसा रहेगा 12 राशियों का हाल

Kundali
Weekly Horoscope, जानें सप्ताहभर कैसा रहेगा 12 राशियों का हाल मेष मेष राशि के जातक इस सप्ताह अपनी योग्यता और ताकत से दुनिया को अपना लोहा मनवाने में कामयाब होंगे। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता पाने में इन्हें किस्मत का भी पूरा साथ मिलेगा। जो लोग बीते कुछ समय से किसी बात को लेकर परेशान थे, उन्हें इस सप्ताह अपनी चिंता से मुक्ति मिल जाएगी। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह की शुरुआत में प्रमोशन या फिर मनचाहे स्थान पर ट्रांस्फर जैसी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। वृषभ वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन में कोई भी कदम सोच-समझकर आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी। इस सप्ताह आपको दूसरों के बहकावे में आने से बचना होगा, अन्यथा आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें वे आपके कार्य में अड़ंगे डालने का कार्य कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। इस दौरान आपको स्वजनों से मनचाहा सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। मिथुन मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सेहत और संबंध की दृष्टि से थोड़ा परेशानियों को लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही मौसमी या फिर किसी पुरानी बीमारी के उभरने से न सिर्फ आपको शारीरिक बल्कि मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। सेहत के साथ घर-परिवार से जुड़ी मुश्किलें भी आपकी चिंता की सबब बनेंगी। संतान पक्ष से जुड़ी किसी समस्या को समाधान खोजने के लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो आपको ऐसा करने से पहले आपको खूब सोच-विचार करने की जरूरत है। कर्क कर्क राशि के जातक सताह की शुरुआत में ही किसी बड़ी समस्या का सामधान निकल आने पर राहत की सांस लेंगे। यदि आपका कोर्ट-कचहरी में कोई विवाद चल रहा है तो फैसला आपके हक में आ सकता है या फिर आपके विरोधी खुद आपसे समझौते की पहल कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। व्यवसाय से जुड़े लोगोंं को व्यापार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। जो लोग लंबे समय से अपने कारोबार को विस्तार देने की सोच रहे थे, उनकी यह कामना इस सप्ताह पूरी होती हुई नजर आएगी। सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक या मांगलिक अवसर में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। सिंह सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन में आगे बढ़ने और मनचाही सफलता पाने के कई अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन उन्हें आलस्य और अभिमान के चलते खोने से बचना होगा। सप्ताह की शुरुआत में बेरोजगार लोगों को नए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी भी बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आपको इस सप्ताह अपना अहम त्याग करके लोगों का मिलाकर काम करने की जरूरत रहेगी। सप्ताह के मध्य में आपकी सेहत भी आपके सपनों को पूरा करने में बाधा डालने का काम कर सकती है। ऐसे में मौसमी अथवा पुरानी बीमारी के उभरने को लेकर भी सावधान रहें। कन्या कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और मनचाहाी सफलता को लिए है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे, जिसके चलते आपके भीतर गजब का उत्साह देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का पूरा सहयोग मिलेगा। यह सप्ताह कमीशन, कांट्रैक्ट, प्रापर्टी आदि से जुड़े काम करने वालों के लिए गुडलक लिए हुए है। जिन लोगों का कोई भूमि या भवन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है, उसमें फैसला उनके हक में आ सकता है। तुला तुला राशि के जातकों के इस सप्ताह सपने साकार होते हुए नजर आएंगे। सप्ताह की शुरुआत में ही किसी व्यक्ति विशेष की मदद से कोई बड़ी समस्या का हल निकल आने पर आप राहत की सांस लेंगे। इस सप्ताह आप जिस दिशा में भी प्रयास करेंगे उसमें आपको अपने मित्रों और स्वजनों का पूरा सहयोग सहयोग मिलेगा। समाजसेवा या फिर राजनीति से जुड़े लोगों की लोकप्रियता में इजाफा होगा। ऐसे लोगों को कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। वृश्चिक वृश्चिक राशि के जातक इस सप्ताह अपनी बुद्धि, विवेक और वाणी की बदौलत वह सब कुछ पाने में कामयाब रहेंगे जो वो पाना चाहते हैं। इस सप्ताह आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़े किसी मसले को हल करने के लिए आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। खास बात यह कि ऐसा करते समय आपको अपनों का पूरा सहयोग और समर्थन हासिल रहेगा। जो लोग पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं, उन्हें इस सप्ताह कारोबार में अप्रत्याशित सफलता और लाभ मिल सकता है। धनु धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में करिअर या कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी खुशबरी सुनने को मिल सकती है। इससे आपके आपके भीतर उत्साह एवं पराक्रम में वृद्धि होगी। इस दौरान रोजी-रोजगार के लिए की गई यात्राएं मनचाही सफलता दिलाएंगी। भूमि-भवन से जुड़े विवाद किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से दूर होंगे। सप्ताह के मध्य में संतान से जुड़ी किसी बड़ी चिंता दूर हो जाने पर आप राहत की सांस लेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पूर्व में किए गए निवेश का लाभ प्राप्त होगा। कारोबार में विस्तार के योग बनेंगे। मकर मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी कदम उठाने से पहले खूब सोच-विचार करने की जरूरत रहेगी। करिअर हो या फिर कारोबार आपके द्वारा की गई थोड़ी सी भी लापरवाही आपके लिए जी का जंजाल साबित हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के सिर पर अचानक से कामकाज का बोझ और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं तो वहीं विरोधी उनके कार्य में अड़गे डालने का कार्य कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में आपकी सेहत भी आपके सोचे हुए कार्य को पूरा करने में बाधक बन सकती है। इस दौरान मौसमी बीमारी से सतर्क रहें और वाहन सावधानी के साथ चलाएं। कुंभ कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह पूर्व में किए गए प्रयास और परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत में भूमि-भवन से जुड़े विवाद का हल निकल आने पर आप राहत की सांस लेंगे। इस सप्ताह राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव और मान-सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के अंत तक उन्हें कोई बड़ी उपलब्धि या जिम्मेदारी मिल सकती है। जो लोग लंबे समय से भूमि-भवन या वाहन आदि के क्रय-विक्रय की सोच रहे थे, उनकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से देखें तो यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ एवं लाभप्रद बना हुआ है। मीन मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से उन्हें अपने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में गुडलक काम करता हुआ नजर आएगा। इस सप्ताह आप सत्ता और शासन से जुड़े अधिकारियों की मदद से अपने अटके काम को पूरा करने में कामयाब रहेंगे। नौकरीपेशा वर्ग के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ साबित होगा। जो लोग लंबे समय से अपनी नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे, उन्हें बेहतर अवसर प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके काम की प्रशंसा करते हुए नजर आएंगे और जूनियर का पूरा सहयोग मिलेगा।
← पिछली खबरDMRC की तरह पांच तरह के स्मार्ट कार्ड जारी करेगा UPSRTC, यात्रा के पहले लाइन लगाने के झंझट से मिलेगी निजातअगली खबर →Instagram पर ऐसे बनाएं अपना डिजिटल अवतार
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

Kashi Dhanteras: अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के सैलाब में सिक्का-लावा-खजाना पाने की आस, दो नवंबर तक स्वर्ण प्रतिमा के दर्शन; जानिए पौराणिक कहानी01

Kashi Dhanteras: अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के सैलाब में सिक्का-लावा-खजाना पाने की आस, दो नवंबर तक स्वर्ण प्रतिमा के दर्शन; जानिए पौराणिक कहानी

बुद्धिमान वही जो इहलोक में रहते अपना परलोक भी सुधार ले- शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती02

बुद्धिमान वही जो इहलोक में रहते अपना परलोक भी सुधार ले- शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती

Sanskriti Sansad Varanasi में तीन दिनों तक मंथन करेंगे 127 संप्रदायों के साधु संत, महिलाओं के साथ युवाओं पर भी फोकस03

Sanskriti Sansad Varanasi में तीन दिनों तक मंथन करेंगे 127 संप्रदायों के साधु संत, महिलाओं के साथ युवाओं पर भी फोकस

Navratri 2023 के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की उपासना, जानिए पूजा-विधि, प्रसाद और आरती04

Navratri 2023 के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की उपासना, जानिए पूजा-विधि, प्रसाद और आरती

Sanskriti Sansad Varanasi का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल समेत धर्म जगत के बड़े आचार्य रहे मौजूद05

Sanskriti Sansad Varanasi का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल समेत धर्म जगत के बड़े आचार्य रहे मौजूद

श्रीकृष्ण जन्‍मोत्‍सव के लिए व्यापक तैयारियां, चंद्रयान-3 की सफलता का मनाया जाएगा जश्न06

श्रीकृष्ण जन्‍मोत्‍सव के लिए व्यापक तैयारियां, चंद्रयान-3 की सफलता का मनाया जाएगा जश्न

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।