LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
15:2523 अग॰

स्मार्टफोन में क्यों होते हैं 2 माइक्रोफोन? सालों से कर रहे हैं फोन का इस्तेमाल, गारंटी से नहीं जानते होंगे आप

smartphone
आज मोबाइल फोन हमारी लाइफ का अहम हिस्सा बन गया है. बच्चों से लेकर घर के बुजुर्ग तक सभी इसका इस्तेमाल करते हैं. जब आप नया फोन खरीदने के लिए जाते हैं, तो फोन की स्क्रीन से लेकर कैमरा प्लेसमेंट तक हर चीज को गौर से देखते हैं और इसी तरह सिम स्लॉट, मैमोरी स्लॉट, इयरफोन जैक, यूएसबी और लाउडस्पीकर की भी पूरी जानकारी लेते हैं, लेकिन फोन के माइक्रोफोन के बारे में कोई जानकारी नहीं लेता है. इतना ही नहीं आप सालों से फोन यूज कर रहे होंगे, लेकिन शायद ही आपको पता हो कि फोन एक नहीं दो माइक्रोफोन होते हैं. क्या आपने कभी सोचा हो कि फोन में दो माइक्रोफोन फोन क्यों होते हैं और इन्हें कहां फिट किया जाता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इन सभी सवालों का जवाब देने जा रहे हैं. बता दें कि फोन में एक माइक नीचे की तरफ होता है और दूसरा ऊपर की तरफ हमारे कान के पास. यूजर्स तक पहुंचाता है आवाज अब बात करते हैं दोनों माइक्रोफोन के काम की. बता दें कि हर स्मार्टफोन में नीचे की तरफ एक बहुत बारीक छेद होता है. इसके अंदर माइक रखा होता है. यह हमेशा हमारे लिप्स के पास होता है ताकि हमारी आवाज को तत्काल कैच कर सके. यही माइक हमारी आवाज को दूसरे यूजर तक पहुंचाता है. https://khaberhindi.com/wifi-charger-charge-mobile/ शोर करता है कम वहीं, दूसरा माइक्रोफोन ऊपर कान के पास होता है. इस माइक से आवाज नहीं निकलती है, ऐसे में मन में यह ख्याल आता है कि जब इससे आवाज नहीं आती है, तो इसका काम किया है? तो बता दें कि कान पास वाला माइक आपके आस-पास के शोर को रोकता है.
← पिछली खबरSleep Mode को छोड़, अब लैपटॉप में हाइबरनेट का करें इस्तेमाल, बिजली की होगी बचतअगली खबर →Smart Washing Machine: वाई फाई से कनेक्ट होगी वॉशिंग मशीन, आवाज से होगी कंट्रोल
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।