हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
20:2022 नव॰

क्या उमरान मलिक और संजू सैमसन को हार्दिक पांड्या देंगे आखिरी टी20 में मौका

Umran Malik
WhatsApp ↗
भारत को अपने रवैये में आमूलचूल बदलाव करने की जरूरत है लेकिन एक बार फिर सवाल यही उठता है कि क्या टीम मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में Umran Malik और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों को मौका देगी या नहीं।टी20 विश्व कप में एक बार फिर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद संभावना थी कि भारत कुछ अन्य खिलाड़ियों को आजमाएगा लेकिन अगर दूसरे टी20 के टीम संयोजन को देखें तो संकेत मिलते हैं कि टीम शून्य से शुरुआत करने को लेकर झिझक रही है। सूर्यकुमार यादव के शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन को छोड़ दें तो भारतीय टीम को रविवार को एक बार फिर 160 रन का स्कोर खड़ा करने में जूझना पड़ता जो ऑस्ट्रेलिया में हुए विश्व कप की याद दिलाता है जहां भारतीय टीम बड़े स्कोर खड़े करने में विफल हो रही थी। IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव के बाद चमके भारतीय गेंदबाज, न्यूजीलैंड को ले डूबी विलियमसन की धीमी पारी पावर प्ले में भारत का रवैया बड़ी चिंता का सबब है। दूसरे टी20 में शीर्ष क्रम में इशान किशन के साथ ऋषभ पंत को आजमाया गया लेकिन वांछित नतीजे नहीं मिले। पंत के स्तर को देखते हुए श्रृंखला के अंतिम मैच में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
← पिछली खबरTaarak Mehta की ‘बबीता जी’ का विदेश में हुआ एक्सीडेंटअगली खबर →गुजरात चुनाव में उतरे Rahul Gandhi , इन्हें बताया 'भारत का पहला मालिक'; मोरबी हादसे पर भाजपा को घेरा
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।