हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
21:0922 नव॰

‘लड़की के साथ होता तो?’, Virat Kohli के कमरे का वीडियो लीक होने पर बोलीं उर्वशी रौतेला

urvashi
WhatsApp ↗
Virat Kohli  के होटल के कमरे का वीडियो लीक होने पर सनसनी मच गई। विराट ने वायरल हुए वीडियो को पोस्ट कर नाराजगी जाहिर की है जिसके बाद अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट लिखा। विराट के पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने कमेंट किया और इस पूरी घटना पर हैरानी जताई और इस तरह के वीडियो को लेकर आपत्ति जताई। इन सबके बीच उर्वशी रौतेला का कमेंट चर्चा में आ गया। उर्वशी रौतेला ने इस तरह की हरकत को बेशर्मी भरा बताया है। उर्वशी ने विराट के पोस्ट पर कमेंट किया और इंस्टा स्टोरी पर भी इसे शेयर किया। वह लिखती हैं, ‘बिल्कुल, ये बहुत खराब और बेशर्मी भरा है। सोचिए वो ऐसा ही किसी लड़की के कमरे में करते तो? #unprincipled #dishonourable.’ उर्वशी के अलावा अर्जुन कपूर ने कमेंट किया, ‘यह बिल्कुल अनएथिकल और अनकूल है।‘ वरुण धवन ने कहा, ‘डरावना रवैया है।‘ परिणिति चोपड़ा लिखती हैं, ‘अलग लेवल के नीचे गिर गए।‘ गौहर खान ने कमेंट किया, ‘कृपया होटल पर मुकदमा करें। यह भयावह है।‘ काजल अग्रवाल कहती हैं, ‘डरावना है।‘ IND vs BAN T20 World Cup: बांग्लादेश के खिलाफ ऋषभ पंत की एंट्री पक्की? इस वजह से कट सकता है दिनेश कार्तिक का पत्ता - K Virat Kohli ने जताई चिंता इससे पहले विराट कोहली ने कहा कि वह समझ सकते हैं कि फैन्स अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखकर खुश और एक्साइटेड हो जाते हैं लेकिन यह वीडियो भयावह है। अगर होटल के कमरे में भी प्राइवेसी नहीं होगी तो कहां उम्मीद कर सकते हैं। लोगों को समझना चाहिए की सभी की एक प्राइवेसी होती है। वह केवल मनोरंजन का जरिया नहीं हैं।
← पिछली खबरतेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर पर Rahul Gandhi का तंज, क्या विपक्षी एकता के रास्ते में बनेगा बाधा?अगली खबर →आ गया भारत का अपना digital rupee! 1 नवबंर से RBI का पायलट प्रोजेक्ट शुरू
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।