LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
बुधवार, 23 सितंबर 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
02:2423 सित॰

PM Modi Mother Passes Away, 100 वर्ष की आयु में पीएम मोदी की मां का निधन

PM Modi Mother Passes Away
PM Modi Mother Passes Away, 100 वर्ष की आयु में पीएम मोदी की मां का निधन हो गया। अपनी मां के निधन का समाचार पाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अहमदाबाद पहुंच चुके हैं।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का शुक्रवार को निधन हो गया। हीरा बा ने अहमदाबाद के अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें मंगलवार की शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर अपनी मां हीराबा को श्रद्धांजलि दी। पीएम की मां की मंगलवार को अचानक से सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। डॉक्टरों ने उनकी मां की एमआरआई और सीटी स्कैन कराई थी। वहीं गुरुवार को अस्पताल की ओर से बयान जारी कर उनकी तबीयत में सुधार होने की बात कही गई थी। लेकिन शुक्रवार तड़के 3.30 बजे उनका निधन हो गया। आपको बता दें कि वह आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर जाने वाले थे, जहां वह आज एक और नए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झिंडा दिखाते। हालांकि, कहा जा रहा है कि वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
← पिछली खबरIND Vs SL T20: कप्तान बनते ही हार्दिक ने खोल दी इस घातक गेंदबाज की किस्मतअगली खबर →Rishabh Pant accident, ऋषभ पंत की कार का भीषण हादसा, हालत गंभीर
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।