हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
17:5822 नव॰

UP Farmers कीमतों से परेशान, कौड़ियों के भाव बिक रहे टमाटर, मंडी से लौट रहे अन्नदाता

UP Farmers
WhatsApp ↗
UP Farmers Pitiable Condition : वाराणसी के राजातालाब में मटर के बाद अब टमाटर की कीमतें किसानों को रूला रही है। लगातार टमाटर के दामों में कमी आ रही है। राजातालाब की थोक मंडी में टमाटर 2 से 3 रूपए किलो बिक रहा है। इस दाम में किसानों को लागत मूल्य भी नहीं निकल पा रहा। वाराणसी, मिर्ज़ापुर जिले में किसान बड़ी मात्रा में टमाटर का उत्पादन करते हैं। किसान को मंडी में लाने का भाड़ा भी नहीं मिल पा रहा।

लोगों को राहत, किसानों को नुकसान

महंगाई की मार झेल रही जनता को अब टमाटर की कीमतों के कारण राहत मिल गई। सब्जियों और दालों में टमाटर के उपयोग से स्वाद बढ़ जाता है। टमाटर के बिना सलाद भी अधूरा है। ठंड के दिनों में टमाटर सूप की डिमांड रहती है और टमाटर सस्ता होने से हर घर में सूप बनाया जा रहा। आम लोगों को राहत मिल गई लेकिन किसानों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई। टमाटर की कीमतों से किसान बहुत दुःखी है।

किसान को होगा नुकसान

मंडी में टमाटर लेकर आए शाहंशाहपुर के किसान ने बताया मैंने 14 बिस्वा टमाटर खेत में लगाए हैं जिसमें करीबन बीस हजार रुपए से ज्यादा खर्च हो चुका। मंडी में इस समय टमाटर 2 रुपए किलो बिक रहा जिसके कारण मंडी में लाने तक का भाड़ा भी नहीं निकल पा रहा। किसान को लागत मूल्य निकालना मुश्किल हो रहा है। लागत मूल्य का घाटा किसान को उठाना पड़ेगा। UP Farmers

टमाटर के नहीं मिल पा रहे भाव

मंडी व्यापारी बबलू पटेल ने बताया टमाटर के कम भाव होने से किसानों का भाड़ा भी नहीं निकल पा रहा। किसान परेशान हो रहे हैं। भाव न मिलने से किसान टमाटर फेंक कर जा रहे हैं, जिन्हें मवेशियां खा रही है।
टैग्स#UP Farmers
← पिछली खबरAaj ka Rashifal, इन राशियों के लिए आज है कुछ खास, जानेंअगली खबर →Accident in kaushambi, कंप्यूटर क्लास के लिए जा रही महिला को कार ने मारी टक्कर, 200 मीटर घसीटा
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।