खेल
Vinod Kambli: विनोद कांबली ने पत्नी पर फेंका फ्राइन पैन का हैंडल, मार-पीट के आरोप में हुई एफआईआर
Vinod Kambli in Trouble: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली एक बार फिर से गलत कारणों के चलते सुर्खियों में आ गये हैं. मुंबई पुलिस ने इस पूर्व क्रिकेटर को नशे की हालत में पत्नी के साथ कथित रूप से मारपीट करने और गाली-गलौज करने के आरोप में शिकायत दर्ज की है. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि यह घटना शुक्रवार की है जिसको लेकर एफआईआर दर्ज कर की गई है.
हालांकि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. उल्लेखनीय है कि कांबली और उनकी पत्नी एंड्रिया ने लव मैरिज की थी और उनका एक 12 साल का बेटा भी है. पुलिस के अनुसार एंड्रिया को इस घटना की वजह से बांद्रा के भाभा अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा है जहां पर उन्होंने पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया और मेडिकल रिपोर्ट भी सौंपी.
कांबली की पत्नी एंड्रिया ने आरोप लगाया है कि पूर्व क्रिकेटर ने उन पर फ्राइंग पैन (खाना पकाने वाला बर्तन) फेंक कर मारा था जिससे उनके सिर में चोट आई है. यह घटना शुक्रवार को दोपहर एक से डेढ बजे के बीच है जब कांबली बांद्रा स्थित अपने घर पर नशे की हालत में पहुंचे और पत्नी के साथ गाली-गलौज करने लग गये.
https://khaberhindi.com/shaheeen-afridi-nikah/
अधिकारी ने बताया कि उनकी पत्नी ने शिकायत में कहा है कि उनका बारह वर्ष का बेटा भी उस समय मौजूद था जिसने बीच बचाव की कोशिश की लेकिन कांबली ने रसोई में जाकर टूटा हुआ फ्राइंग पैन उठाया और अपनी पत्नी को मारा जिससे उसे चोट आई है.
KEEP READING
