हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:1622 नव॰

Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, ठोके इतने हजार रन; वर्ल्ड क्रिकेट के टॉप-5 खिलाड़ियों में बनाई जगह

virat
WhatsApp ↗
Virat Kohli Odi International Runs: विराट कोहली (Virat Kohli) वनडे क्रिकेट के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं. श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे वनडे सीरीज के तीसरे मैच के दौरान विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट का एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. विराट कोहली (Virat Kohli) की अब वर्ल्ड के 5 सबसे सफल वनडे बल्लेबाजों की लिस्ट में एंट्री हो गई है. उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया है. विराट कोहली ने रचा इतिहास विराट कोहली (Virat Kohli) की शानदार फॉर्म इस सीरीज में भी जारी है. उन्होंने इस मैच से पहले 267 वनडे मैचों में 12588 रन बनाए थे. श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में उन्होंने 62 रन का आंकड़ा छूते ही वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में महेला जयवर्धने को पछाड़ दिया. विराट की इस पारी से पहले महेला जयवर्धने वनडे में 5वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, लेकिन अब विराट ने ये जगह हासिल कर ली है. श्रीधर ने अपनी पत्नी तक को नहीं बताया MS Dhoni का यह राज, इतने साल बाद अब किताब में किया खुलासा टेस्ट और टी20 में भी शानदार रिकॉर्ड टेस्ट और टी20 में भी विराट कोहली (Virat Kohli) के आंकड़े काफी शानदार हैं. विराट कोहली (Virat Kohli) ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 104 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 48.91 की औसत से 8119 रन बनाए हैं, इस दौरान उनके बल्ले से 28 अर्धशतक और 27 शतक देखने को मिले हैं. वहीं, 115 टी20 मैच में उन्होंने 52.74 की औसत से 4008 रन बनाए हैं. वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर सबसे आगे हैं. सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे में कुल 18426 रन दर्ज हैं. इसके बाद श्रीलंका के कुमार संगाकारा का नाम इस लिस्ट में आता है. उन्होंने वनडे में कुल 14234 रन बनाए हैं. वहीं, रिकी पोंटिंग ने वनडे में 13704 रन बनाए हैं और सनत जयसूर्या ने 13430 रन जड़े हैं.  
टैग्स#Cricket#Virat Kohli
← पिछली खबरManish Sisodia CBI Raid पर बोले- कुछ नहीं मिलेगा, AAP बोली- करप्शन न करने की सजा दे रही भाजपाअगली खबर →Nepal Aircraft Crash: नेपाल में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 68 यात्री और चार क्रू सदस्य सवार थे
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।