बॉलीवुड कलाकारों के लिए आज के दौर में फिटनेस काफी जरूरी है। सिनेमा में एक वक्त था जब 40 की उम्र के बाद एक्ट्रेसेस का करियर खत्म मान लिया जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। आज इस रिपोर्ट में 40 पार कर चुकीं उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं जिन्होंने अपनी फिटनेस और खूबसूरती से उदाहरण सेट किए हैं।

ऐश्वर्या राय को देखकर कौन कह सकता है उनकी उम्र 48 साल है। पोन्नियिन सेलवन में एक बार फिर से उन्होंने साबित किया है कि क्यों उन्हें टाइमलेस ब्यूटी कहा जाता है।

करीना कपूर आज के दौर की बहुत सी एक्ट्रेसेस की रोल मॉडल हैं। शादी के बाद हो या दोनों बच्चों के जन्म के बाद, करीना लगातार काम करती नजर आईं।

मलाइका अरोड़ा उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहती हैं। उनके जिम लुक से लेकर मॉर्निग लुक की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। मलाइका की खूबसूरती के आगे सभी फीके लगते हैं।

माधुरी दीक्षित फिल्मों के अलावा टीवी शोज में जज के तौर पर लगातार दिखती रहती हैं। उनकी मुस्कान के आज भी करोड़ों दीवाने हैं।

Fill in some text

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की सबसे फिटेस्ट एक्ट्रेसेस हैं। शिल्पा का कर्वी फिगर देख फैन्स उन पर दिल हार बैठते हैं। एक्ट्रेसेस खुद को फिट रखने के लिए योग का सहारा लेती हैं।

भूल भुलैया 2 में तब्बू ने अपने किरदार से सभी को हैरान कर दिया। 50 पार कर चुकीं तब्बू आज भी काफी फिट हैं।

सुष्मिता सेन को ब्यूटी विद ब्रेन कहा जाता है। पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन हमेशा सबको प्रेरित करती हैं कि कैसे खुद से प्यार किया जाए।

90 के दशक में करिश्मा कपूर बॉलीवुड पर राज करती थीं। लंबे समय से वह पर्दे पर नहीं दिखी हैं लेकिन उनकी खूबसूरती आज भी कायम है।