समृद्धि और धन का त्योहार धनतेरस इस साल 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा, इसे धनत्रयोदशी के रूप में भी जाना जाता है, यह दिन पांच दिनों तक चलने वाले दिवाली त्योहार की शुरुआत का प्रतीक है। यहां कुछ चीजें दी गई हैं, जिन्हें आपको धनतेरस पर नहीं खरीदना चाहिए और क्यों।

 धनतेरस के दिन लोगों को लोहे से बनी चीजें खरीदने से बचना चाहिए क्योंकि इसे अपशकुन माना जाता है. ज्योतिषियों के अनुसार, धन के देवता भगवान कुबेर इस दिन लोहे के उत्पाद खरीदने वालों पर अपनी कृपा नहीं बरसाते हैं।

एक अन्य धातु जिसे धनतेरस के दौरान अशुभ माना जाता है, वह स्टील है क्योंकि यह लोहे से बनी होती है। आप पीतल या तांबे से बने बर्तन खरीद सकते हैं।

यदि आप धनतेरस पर कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको शायद यह विचार छोड़ देना चाहिए।

धनतेरस के दिन घी, मक्खन, सरसों का तेल जैसे तेल से संबंधित उत्पाद खरीदना अशुभ माना जाता है, चूंकि तेल त्योहार के दौरान आवश्यक प्रमुख वस्तुओं में से एक है, आप इसे उत्सव से एक दिन पहले खरीद सकते हैं।

धनतेरस के दिन घी, मक्खन, सरसों का तेल जैसे तेल से संबंधित उत्पाद खरीदना अशुभ माना जाता है, चूंकि तेल त्योहार के दौरान आवश्यक प्रमुख वस्तुओं में से एक है, आप इसे उत्सव से एक दिन पहले खरीद सकते हैं।

चूंकि धनतेरस एक शुभ दिन है, इसलिए लोग इस दिन चाकू और कैंची जैसी नुकीली चीजें खरीदने से भी बचते

धनतेरस के दिन सोने की वस्तुओं की खरीदारी जरूर करनी चाहिए, लेकिन आपको नकली सोने की वस्तुओं से दूर रहना चाहिए।