बॉलीवुड में अपनी फिटनेस और कर्वी फिगर के लिए जाने जानी वाली दिशा पटानी अपने लुक्स से दर्शकों की फेवरेट हैं। सोशल मीडिया पर दिशा अपने फोटोशूट से फैंस के बीच छाई रहती हैं। हाल ही में उनके फिल्मफेयर लुक्स के भी खूब चर्चे रहे।

दिशा पटानी ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स इवेंट में अपने बोल्ड लुक से फैंस का दिल जीत लिया था। उन्हें इन लुक्स के लिए खूब कॉम्लीमेंट्स मिले। प्लजिंग नेक लाइन के वाली ब्लैक ड्रेस में दिशा बेब लुक में नजर आईं।

दिशा पटानी के इस लुक पर फैन्स ले ‘रेयर ब्यूटी’ ‘सो ब्यूटीफुल’ जैसे कमेंट्स किए। दिशा अपने फैंस के लिए किसी स्टाइल आइकॉन से कम नहीं है, यही वजह है कि वह आए दिन अपने अपडेटिड लुक्स में तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। 

दिशा ने हाल ही में विंटर वियर पहने हुए अपनी बेहतरीन तस्वीरें पोस्ट की हैं। क्योंकि मौसम बदल रहा है तो दिशा का ये लेटेस्ट लुक विंटर वॉडरोब कलेक्शन में शामिल किया जा सकता है। 

इस साल के ट्रेंडी कलर लिलायक का निटवियर टॉप पहने हुए दिशा का लुक बहुत खूबसूरत और फ्रेश नजर आ रहा है। विंटर फैशन का ये लेटेस्ट आउटफिट गर्ल्स को अट्रैक्ट कर सकता है। 

दिशा की फिल्मों की बात करें तो उनकी अगली फिल्म योद्धा है। ये फिल्म 11 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में वह सिद्धार्थ मल्होत्रा संग नजर आएंगी। इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है।