यह नाजारा सरयू किनारे राम की पौड़ी का है। यहीं पर इस बार 15 लाख से ज्यादा मिट्टी के दीये जलाकर रिकॉर्ड बनाया गया है।

आज  शाम होते ही अयोध्या रंग-बिरंगी रोशन से जगमगा उठती है। लेजर लाइटें यहां देखते ही बन रही हैं।

एक सप्ताह पहले से ही सरयू के तट पर जोरदार तैयारी चल रही थी। वहीं पूरी अयोध्या को लोगों ने दुल्हन की तरह सजाया।

सरयू के तट पर हजारों की संख्या में वॉलंटियर पहुंचकर मिट्टी की दीये सजाते हैं। छात्र और छात्राएं रंगोली बनाते हैं।

दिवाली से एक दिन पहले मनाए जाने वाले दीपोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार का दीपोत्सव में लेजर शो के अलावा यहां इस बार लाइटों से राम की आकृतियां भी उकेरी जाएंगी।

अयोध्या में केवल सरयू घाट और राम की पैड़ी पर ही लाइटें नहीं हैं। लोगों के स्वागत के लिए पूरी अयोध्या को सजाया गया है। अयोध्या में प्रवेश करते ही रंग-बिरंगी लाइटें भी आपका स्वागत करेंगी।

दीपोत्सव को लेकर अयोध्या पूरी तरह तैयार है। जिस तरह से अयोध्या को सजाया गया है वह बेहद आकर्षण है।

दीपोत्सव को लेकर अयोध्या पूरी तरह तैयार है। जिस तरह से अयोध्या को सजाया गया है वह बेहद आकर्षण है।