Marvel के किरदार को हॉलीवुड अभिनेत्री Brie Larson ने कुछ इस प्रकार अपनाया है कि उनके प्रशंसक उन्हें मार्वल नाम से ही पुकारते हैं।

'अवेंजर्स' सीरीज में अपनी ऐक्टिंग का जलवा दिखाकर करोड़ों मूवी लवर्स को दीवाना बना चुकीं Brie Larson के इंडियन वर्जन पर रूसो ब्रदर्स ने जवाब दिया है।

Brie Larson की भूमिका में कौन सी इंडियन एक्ट्रेस अपनी छाप छोड़ सकती है, ये जानना काफी दिलचस्प है। खुद Brie भी रूसो ब्रदर्स की च्वाइस से सरप्राइज हो सकती है।

Brie Larson के बदले किस भारतीय एक्ट्रेस को कास्ट करेंगे, इस पर  निर्देशक द रूसो ब्रदर्स ने उस भारतीय अभिनेत्री का नाम बताया है जो मार्वल के जगह अभिनय कर सकती है।

नई कैप्टन मार्वल चुनने के सवाल पर रूसो ब्रदर्स को दो ऑप्शन दिए गए थे। क्या आपको पता है इन दोनों के नाम क्या हैं ?

पहला नाम है, दीपिका। अपनी फिटनेस और खूबसूरती के लिए फैंस के बीच लोकप्रिय दीपिका पादुकोण पहले भी हॉलीवुड स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं।

दीपिका पादुकोण 2017 में हॉलीवुड फिल्म xXx : रिटर्न ऑफ जेंडर केज में विन डीजल के साथ काम कर चुकी हैं।

लफंगे परिंदे और चांदनी चौक टू चाइना जैसी बॉलीवुड फिल्मों में दीपिका परंपरागत भूमिका से अलग फिजिकल फिटनेस दिखाने वाले रोल कर चुकी हैं।

दीपिका का टैलेंट देखते हुए  मार्वल जैसे आइकॉनिक रोल के लिए उनके बारे में सोचा जा सकता है। हालांकि, यहां आपके लिए एक सरप्राइज है।

दीपिका की फिजिक और एक्टिंग पोटेंशियल ऐसी है जिस पर डायरेक्टर्स को पूरा यकीन होता है। लेकिन मार्वल के रोल में डायरेक्टर की पसंद दीपिका नहीं कोई और हैं

प्रियंका चोपड़ा मार्वल के किरदार में ! आपने  बिल्कुल ठीक सुना। नई कैप्टन मार्वल के लिए रूसो ब्रदर्स की भारतीय पसंद प्रियंका चोपड़ा हैं। प्रियंका मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं।

प्रियंका चोपड़ा Quantico के अलावा कई और हॉलीवुड फिल्मों में अपने जलवे दिखा चुकी हैं। प्रियंका के अभिनय कौशल का ही कमाल है कि उन्हें ऐतराज में नेगेटिव रोल भी यादगार तरीके से निभाया

'अवेंजर्स' सीरीज में Brie Larson को कैप्टन मार्वल के किरदार में ढालने वाले रूसो ब्रदर्स ने कहा, प्रियंका चोपड़ा या दीपिका पादुकोण में उनकी पसंद प्रियंका होंगी।

एक ऑनलाइन वीडियो में ऐंथनी और जो रूसो ने खुद को प्रियंका का बड़ा फैन बताया। बता दें कि निक जोनस के साथ शादी के बाद प्रियंका अमेरिका में रह रही हैं।

रूसो ब्रदर्स के मुताबिक प्रियंका के साथ उनकी बहुत अच्छी दोस्ती है...। दोनों देसी गर्ल प्रियंका का शो 'सिटाडेल' प्रोड्यूस कर रहे हैं।

बहरहाल, मार्वल के किरदार में रूसो ब्रदर्स की भारतीय पसंद ये बताती है कि वैश्विक मंच पर भारत की धाक है। देसी गर्ल प्रियंका यूं ही नहीं टैलेंट तराशने में माहिर रूसो ब्रदर्स की पसंद बन गई..