LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
मंगलवार, 25 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
04:0025 अग॰

आप नेता दीप कंबोज सहित 4 लोगों पर शारीरिक शोषण का मामला दर्ज

A case of physical abuse has been registered against 4 people including AAP leader Deep Kamboj
पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता दीप कंबोज सहित 4 नेताओं के खिलाफ राजस्थान के श्रीगंगानगर थाने में एक महिला द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है. महिलका के अनुसार वहीं अपने काम से आप नेता दीप कंबोज से जुटी थी. जिसके बाद उसके काम को पूरा करने का झांसा देकर उसने और उसके साथीयों ने उसके साथ शारीरिक शोषण किया. जिसके बाद महिला गर्भवती हो गई और और उसके बाद नेता ने उसे बिना बताए गर्भपात की दवा भी खिला दी. श्रीगंगानगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर दीप कंबोज, विजय कंबोज, स्माइल कंबोज, अमन कंबोज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. वहीं AAP नेता दीप कंबोज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके महिला द्वारा लगाए गए शारीरिक शोषण के आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर कहा कि महिला हनीट्रैप की मास्टरमाइंड और उसने उन्हें भी हनीट्रैप में फंसाया है. महिला करीब 6 माह पहले उसके संपर्क में आई थी, उनकी बातचीत होती रही और वह उसके जाल में फंस गया. साथ ही बताया कि कुछ दिन पहले ही महिला ने एक महंगा फोन मांगा, जो वह नहीं दे सकता तो महिला ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. आप नेता ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला के खिलाफ कुछ सबूत रखे जिसमें उसके पास कई किस्म के अवैध हथियार भी थे. दीप कंबोज के अनुसार 3 दिन पहले ही महिला ने उससे 30 लाख रुपए की मांग की, जिसके बाद उसने इस महिला की सच्चाई सबके सामने लाने का मन बना लिया. दीप ने बताया कि उन्होंने 2 दिन पहले फाजिल्का की SSP से मिलकर मामले की पूरी जानकारी दी और महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उनके खिलाफ शारीरिक शोषण के आरोप सिद्ध हो जाएं तो उनका सिर व लोगों की जूतियां होंगी.
← पिछली खबर2000 ke note rbi के आदेश के बाद नहीं मिलेंगे! नेटिजन्स को नोटबंदी याद आई, सोशल मीडिया Meme demonetization की थीम पर ट्रेंड कर रहेअगली खबर →छात्र बने गुंडे हाजरी पूरा न करने पर प्रोफेसर के हाथ पैर की हड्डी टुटी
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।