हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
17:5522 नव॰

Akanksha Dubey death: मौत से पहले फूट-फूटकर रोई थीं आकांक्षा दुबे

akansha
WhatsApp ↗
Akanksha Dubey death case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के निधन की खबर सामने आते ही लोग हैरान रह गए, महज 25 साल की आकांक्षा का इस तरह जाना लोगों को झकझोर गया। पुलिस को संदेह है कि आकांक्षा ने सुसाइड किया है, हालांकि अभी तक सुसाइड नोट नहीं मिला है। अब आकांक्षा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं। ये वीडियो आकांक्षा की मौत के कुछ समय पहले का है। खबरों के मुताबिक कथित तौर पर खुदकुशी करने से पहले आकांक्षा इंस्टाग्राम पर लाइव हुई थीं। कई ट्विटर यूज़र्स ने क्लिप का वह हिस्सा शेयर किया जिसमें आकांक्षा को अपना मुँह ढँक कर रोते हुए देखा जा सकता है। Actress Akanksha Dubey Demise: सारनाथ के होटल में मिली डेड बॉडी, इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक और सितारे की मौत से हड़कंप पुलिस ने कहा कि आकांक्षा दुबे रविवार को उत्तर प्रदेश के सारनाथ में एक होटल के कमरे में मृत पाई गईं। पुलिस को संदेह है कि मॉडल से अभिनेत्री बनीं आकांक्षा की मौत आत्महत्या से हुई है। वाराणसी के सहायक पुलिस आयुक्त ने कहा, “प्रथम दृष्टया रिपोर्ट बताती है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। लेकिन हमें मौत के कारणों को सुनिश्चित करने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार करना होगा।”
← पिछली खबरबेलारूस में परमाणु बम तैनात कर चीन के पीस प्लान को मुश्किल में डाल रहा रूस, पुतिन के दिमाग में क्या चल रहा है?अगली खबर →Cheetah Shasha Kidney Infection के साथ भारत पहुंची थी, कूनो नेशनल पार्क में निधन के बाद बयान जारी
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।