हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
17:4722 नव॰

चीन ने अमेरिका को फिर दी धमकी, कहा-US अपनी नीतियों से बाज आए नहीं तो उसे गंभीर नतीजे भुगतने होंगे

combo_us_china_diplomacy_biden_xi_0_jpg_1659698478
WhatsApp ↗
चीन ने अमेरिका को धमकी दी है। उसने कहा है कि अमेरिका को चीन को लेकर अपनी गलत नीतियां बदल लेनी चाहिए। अगर अमेरिका ऐसा नहीं करता है तो टकराव और संघर्ष की स्थिति बनेगी। चीन के विदेश मंत्री ने मंगलवार को यह बयान दिया। यूक्रेन क्राइसिस को खत्म करने के लिए बातचीत पर जोर देते हुए उन्होंने यह, बात कही। विदेश मंत्री Qin Gang ने बीजिंग में एक न्यूज कॉन्फ्रेंस में कहा कि अमेरिका नियमबद्ध तरीके से प्रतियोगिता करने के बजाय चीन को दबाने की कोशिश कर रहा है। अमेरिका और चीन के रिश्ते लंबे समय से खराब बने हुए हैं। पिछले साल फरवरी में यूक्रेन पर रूस के हमले शुरू होने के बाद से यह दरार और बढ़ गई है। Qin ने कहा, "चीन को लेकर अमेरिका की सोच और नजरिया सही नहीं है। वह चीन को अपना मुख्य प्रतिद्वद्वी मानता है। वह चीन को सबसे बड़ी भोगौलिक चुनौती के रूप में भी देखता है। यह ठीक वैसा ही है जैसे शर्ट के पहले बटन को गलत लगा लिया जाए।" चीन और अमेरिका के बीच कई मसलों को लेकर टकराव की स्थिति है। इनमें ताइवान, आपसी व्यापार और यूक्रेन शामिल हैं। लेकिन, पिछले महीने अमेरिका के एक बैलून को चीन का जासूसी उपकरण बता कर नष्ट कर देने के बाद रिश्ते और खराब हो गए हैं। चीन के विदेशमंत्री ने कहा कि अमेरिका कहता है कि वह चीन से रिश्तों को लेकर गार्डरेल्स बना रहा है। लेकिन, व्यावहारिक रूप से इसका मतलब यह है कि हमले की स्थिति में चीन शब्दों और कार्रवाई के रूप में किसी तरह से जवाब नहीं देगा। लेकिन, यह पूरी तरह से असंभव है। Nikki Haley के प्रस्ताव को राष्ट्रपति की पत्नी ने बताया बेहूदा उन्होंने कि अगर अमेरिका अपनी पॉलिसी बदलता नहीं है या गलत रास्ते पर चलने से बाज नहीं आता है तो गार्डरेल्स गाड़ी को पटरी से उतरने से रोक नहीं पाएंगे। इससे टकराव और संघर्ष की स्थिति पैदा होगी और इसका भयावह नतीजों का सामना कौन करेगा?
टैग्स#america#china
← पिछली खबरIND vs AUS: चौथे टेस्ट मैच से पहले सामने आया बड़ा अपडेट, कप्तान रोहित इस खिलाड़ी का कराएंगे डेब्यू!अगली खबर →वेस्ट यूपी में जाट-मुस्लिम गठजोड़ को मजबूत नहीं होने देगी बीजेपी, लोकसभा चुनाव के पहले खेला नया दांव
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।