हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
14:3422 नव॰

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

image-20170317-6113-1r3swn2
WhatsApp ↗
नयी दिल्ली, यूरोपीय संघ (ईयू) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन संकट ईयू की एक प्राथमिकता है और रूस व चीन इस मुद्दे पर काफी “अलग-थलग” पड़ गए हैं। भारत जी20 नेताओं के संयुक्त बयान में इस संकट के जिक्र को लेकर आम सहमति बनाने की कोशिश कर रहा है। अधिकारी ने कहा कि यूरोपीय संघ बाली में हुए जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान संघर्ष के संदर्भ में इस्तेमाल किए गए भाग से दूरी बनाने के रूस और चीन के किसी भी प्रयास को स्वीकार नहीं कर सकता। पश्चिमी देशों और रूस-चीन गठबंधन के बीच तीखे मतभेदों को देखते हुए भारत को बयान पर आम सहमति बनाने में कठिनाई हो रही है। रूस और चीन दोनों ने पिछले साल बाली सम्मेलन के संयुक्त बयान में यूक्रेन संघर्ष को लेकर दो पैराग्राफ पर सहमति जताई थी, लेकिन इस साल वे इससे पीछे हट गए, जिससे भारत के लिए मुश्किलें पैदा हो गईं। यूरोपीय संघ के अधिकारी ने एक ऑनलाइन ब्रीफिंग में इस सवाल को नजरअंदाज कर दिया कि क्या यूक्रेन संकट को लेकर मतभेद नेताओं के संयुक्त बयान में बाधा पैदा कर सकते हैं। अधिकारी ने कहा, “अभी भारतीयों ने जो मूलपाठ प्रस्तुत किया है, वह जी7 और ईयू के लिए पर्याप्त नहीं है... क्योंकि इसमें विस्तारपूर्वक बात नहीं की गई है।”
← पिछली खबरअमेठी में स्मृति ईरानी की जमानत जब्त होगी, राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे: अजय रायअगली खबर →जी20 : 9-10 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को चढ़ने, उतरने की अनुमति नहीं
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार05

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्राज़ील को जी20 के अगली बैठक की अध्यक्षता की क्विन बटन सौपी06

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्राज़ील को जी20 के अगली बैठक की अध्यक्षता की क्विन बटन सौपी

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।