हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
21:1722 नव॰

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बनेंगे मम्मी-डैडी, घर में गूंजेगी किलकारी

Black and Orange Live Streaming YouTube Thumbnail(19)
WhatsApp ↗
बॉलीवुड की पद्मावती यानी दीपिका पादुकोण ने अपने फैंस के साथ बेहद शानदार खुशखबरी साझा की है। दीपिका मां बनने वाली हैं। नवंबर 2018 में अभिनेता रणवीर सिंह के साथ शादी करने वाली दीपिका ने बताया है कि छह महीने के बाद उनके आंगन में किलकारियां गूंजने वाली हैं। दीपिका ने बताया कि शादी के छह साल बाद वे प्रेग्नेंसी का दौर एंजॉय कर रही हैं। इस खुशखबरी के साथ दीपिका ने यह भी बताया है कि उनके घर किलकारियां इसी साल सितंबर महीने में गूंजेंगी। बॉलीवुड में दीपवीर नाम से मशहूर यह जोड़ी मम्मी-पापा बनने वाली है, जैसे ही इंस्टाग्राम पर यह स्टोरी सामने आई, दोनों के चाहने वाले दीपिका और रणवीर को बधाई संदेश भेजने लगे। दोनों के करोड़ों प्रशंसकों के बीच इस खबर को लेकर कितना उत्साह है, इसका अंदाजा इसी बात से होता है कि दीपिका की इंस्टा पोस्ट को एक घंटे के भीतर 12 लाख से अधिक यूजर्स ने लाइक किया। दिलचस्प अंदाज में मां बनने की खबर साझा करते हुए नवजात बच्चे के काम आने वाली चीजें दिखाई हैं। इसमें बच्चे की ड्रेस, टोपी, बैलून, खिलौने और छोटे जूते भी देखे जा सकते हैं। इंस्टा की इस बेहद प्यारी पोस्ट में दीपिका एंड रणवीर लिखा है। साथ ही नन्हे मेहमान के आने का समय शेयर करते हुए दीपिका ने सितंबर, 2024 लिखा है। दीपिका और रणवीर को बधाई देने वाले सितारों में मिस्टर इंडिया कहे जाने वाले अनिल कपूर, सोनू सूद, जूनियर बच्चन यानी अभिषेक बच्चन, युवा दिलों की धड़कन वरुण धवन जैसी हस्तियां शामिल हैं। इनके अलावा सोनम कपूर, आयुष्मान खुराना, जैक्लीन फर्नांडिस और भूमि पेडनेकर, प्रीति जिंटा, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, विक्रांत मासे, धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित नेने, भाबी जी घर पर हैं सीरियल से घर-घर में लोकप्रिय हो चुकीं छोटे परदे की स्टार सौम्या टंडन ने भी दीपिका रणवीर को बधाई संदेश भेजे हैं। दोस्तों हमारी आपसे गुजारिश है कि आप भी हमारे साथ मिलकर दीपिका और रणवीर को उनकी पेरेंटिंग एंजॉय करने और उन्हें सेकेंड इनिंग के लिए विश करें। आपको दीपवीर के घर किलकारियां गूंजने वाली हमारी ये वीडियो स्टोरी कैसी लगी? इस बारे में हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हमें आपके कमेंट्स का बेसब्री से इंतजार होता है। अगर आप हमारे चैनल- कहानी का कोना को पहली बार देख रहे हैं तो हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें। नई कहानियों की नोटिफिकेशन पाने के लिए बेल आइकॉन दबाना न भूलें। जल्द ही मिलते हैं किसी और वीडियो के साथ। तब तक के लिए आदाब नमस्कार खुदा हाफिज
← पिछली खबरशङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती बोले- पार्टियों को वोट देकर गोहत्या का पाप न लें हिन्दूअगली खबर →Varanasi, सार्वजनिक शौचालय का रोका निर्माण, तोड़फोड़ करके माहौल बिगाड़ने की कोशिश
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।