हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
20:2922 नव॰

दिल्ली जलबोर्ड के अधिकारी ने Yamuna river के पानी से किया स्नान, भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने दी थी चुनौती

Yamuna river
WhatsApp ↗
भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा की चुनौती के बाद दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी संजय शर्मा ने रविवार को Yamuna river के पानी से स्नान किया। दिल्ली जल बोर्ड के कार्यकारी निदेशक संजय शर्मा ने यमुना नदी के पानी में केमिकल मिलाकर उससे स्नान किया और कहा, यमुना का पानी साफ है। इसमें बेझिझक स्नान किया जा सकता है। संजय शर्मा ने स्नान के बाद कहा, यमुना के पानी का BOD 12-13 है, TSS 20 के नीचे है, फास्फेट 0.1 और डिजॉल्वड ऑक्सीजन 7.0 से ज्यादा है। नदी का पानी स्वच्छ है लोग बेझिझक होकर इसमें डुबकी लगा सकते हैं। दरअसल भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी को फटकार लगाते हुए यमुना में नहाने की चुनौती दी थी। साथ ही आरोप लगाया था कि दिल्ली सरकार यमुना में जहरीले केमिकल का छिड़काव कर यमुना में झाग खत्म करने का प्रयास कर रही है। दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी ने बीजेपी सांसद परवेश वर्मा के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और उनके साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस ने अभी इस मामले में केस नहीं दर्ज किया है। भाजपा सांसद परवेश वर्मा का कहना है कि वो पूर्वांचल के लोगों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं और हमेशा लड़ते रहेंगे, इस शिकायत से कोई फर्क नहीं पडता है। Kashi में गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल हैं नूर फातिमा, जानिए क्या किया ? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भाजपा सांसद परवेश वर्मा दिल्ली जलबोर्ड के अधिकारी को फटकारते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। सांसद परवेश वर्मा ने अधिकारी के सिर पर केमिकल डालने की भी बात कही। परवेश वर्मा वायरल वीडियो में कहते हुए दिखाई पड़ रहे हैं," ये केमिकल तेरे सिर पर डालूं, बेशर्म, घटिया आदमी यहां आकर बकवास कर रहा है तू, इस केमिकल में डुबकी लगाकर दिखा, यहां लोग छठ पर डुबकी लगाने वाले हैं और तुम लोग इसमें केमिकल डाल रहे हो"
← पिछली खबरठप पड़ेंगी ट्रेनें, बिजली को तरसेंगे लोग, Pakistan को बर्बादी की कगार पर ले आया चीनअगली खबर →ICC Mens T20 World Cup 2022: कटरीना कैफ ने थामा बल्ला तो ब्यूटी देख क्लीन बोल्ड हुए भज्जी, ईशान-सिद्धांत ने की दमदार फील्डिंग
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।