LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
18:4923 अग॰

ठप पड़ेंगी ट्रेनें, बिजली को तरसेंगे लोग, Pakistan को बर्बादी की कगार पर ले आया चीन

shahbaz
लंबे अरसे से आतंकवाद को बढ़ावा देने के चलते पड़ोसी मुल्क Pakistan की इकॉनमी ध्वस्त होने के कगार पर आ चुकी है। विदेशी कर्जों के बल पर पाकिस्तान किसी तरह से अपना देश चला रहा है। कभी वह चीन की गोद में कर्ज लेने के लिए बैठता है तो कभी किसी दूसरे देश के पास पहुंच जाता है। इसी तरह पाक में चीन का एक बड़ा प्रोजेक्ट चल रहा है, जिसका मुद्दा हाल ही में पाकिस्तान ने उठाया। इस प्रोजेक्ट के चलते पाकिस्तान बर्बादी की कगार पर पहुंच गया है। चीन-पाकिस्तान इकॉनमिक कॉरिडोर (CPEC) प्रोजेक्ट्स पर हुई हालिया बैठक में पाकिस्तान ने चीन के सामने पांच महत्वपूर्ण बिजली और रेल परियोजनाओं में हो रही देरी का जिक्र किया। ऐसे में यदि इन प्रोजेक्ट्स में और देरी होती है तो पाकिस्तान में रेलवे लाइन के ठप होने के आसार हैं। वहीं, बिजली उत्पादन पर भी असर पड़ेगा। सीपीईसी की 11वीं संयुक्त सहयोग समिति (जेसीसी) की एक बैठक हुई, जहां पाकिस्तान ने चीन से 18.5 अरब डॉलर की पांच परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने का आग्रह किया। 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल ने आशंका व्यक्त की कि किसी भी तरह की देरी से देश में एक साल में रेल व्यवस्था चरमरा जाएगी और 3,100 मेगावाट बिजली उत्पादन में देरी होगी। south korea: संकरी गली में जुटे हजारों लोग, भगदड़ मची और बिछ गईं लाशें; हैलोवीन हादसे की भयानक तस्वीरें इस्लामाबाद ने जिन पांच परियोजनाओं पर काम में तेजी लाने के लिए चीन से अनुरोध किया है, उनमें शामिल हैं - 10 बिलियन डॉलर की मेनलाइन- I रेलवे परियोजना, 1.2 बिलियन डॉलर की कराची सर्कुलर रेलवे परियोजना, 1.6 बिलियन डॉलर की आजाद पट्टन जलविद्युत परियोजना, 2.5 बिलियन डॉलर की कोहाला बिजली परियोजना और तीन अरब डॉलर की थार ब्लॉक वाली I कोयला परियोजना। यह जानकारी बैठक में मौजूद अधिकारियों ने दी।  
← पिछली खबरPAK vs NED T20 WC: पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को हराकर दर्ज की अपनी पहली जीत, लेकिन नहीं कर सकी टीम इंडिया की बराबरीअगली खबर →दिल्ली जलबोर्ड के अधिकारी ने Yamuna river के पानी से किया स्नान, भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने दी थी चुनौती
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।