हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
20:2622 नव॰

Rafale Marine aircraft deal: भारतीय नौसेना को अपने मरीन एयरक्राफ्ट देगी फ्रांसीसी नौसेना

Rafale
WhatsApp ↗
26 राफेल मरीन एयरक्राफ्ट के लिए फ्रांसीसी प्रस्ताव के अनुसार फ्रेंच नौसेना अनुबंध करने के छह महीने के भीतर भारतीय नौसेना को प्रशिक्षण के लिए अपने दो से चार विमान देगी। रक्षा सूत्रों ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि फ्रांसीसी नौसेना अनुबंध पर हस्ताक्षर होने के छह महीने के भीतर अपने दो से चार राफेल मरीन एयरक्राफ्ट उपलब्ध कराएगी। इस बीच रक्षा मंत्रालय ने 22 सिंगल सीटर विमानों और चार ट्विन सीट जेट सहित 26 राफेल समुद्री विमानों के सौदे को मंजूरी दे दी है। सूत्रों न कहा कि जब तक कि फ्रांसीसी सरकार से प्राप्त विमान उड़ान संचालन के लिए तैयार नहीं हो जाते, तब तक भारतीय नौसेना को उपलब्ध कराए गए विमान भारतीय पायलटों को राफेल मरीन एयरक्राफ्ट पर उनके कौशल को निखारने में मदद करेंगे। प्रशिक्षण के बाद वापस लौट जाएंगे विमान भारतीय नौसेना की योजना के अनुसार ये विमान कारवार नौसैनिक अड्डे, विशाखापत्तनम के पास आईएनएस दीघा और तमिलनाडु में आईएनएस राजली के साथ-साथ गोवा में आईएनएस हंसा संचालन के केंद्र में रखे जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक फ्रांसीसी नौसेना के ये विमान भारतीय नौसेना को प्रशिक्षण देने के बाद अपने बेस पर लौट आएंगे। भारतीय कंपनियों से बात कर रहे हैं राफेल निर्माता सूत्रों ने बताया कि राफेल के निर्माता रक्षा क्षेत्र में 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा देने के लिए टाटा समूह जैसी प्रमुख भारतीय कंपनियों और देश भर के अन्य मध्यम और छोटे उद्यमों को शामिल करने पर भी विचार कर रहे हैं।
भारत को लेकर आई इस रिपोर्ट से क्यों मची खलबली, यूएस से जर्मनी तक सबके कान खड़े 2016 में भारत ने खरीदे थे 36 राफेल विमान गौरतलब है कि सभी प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद डील को बीते सोमवार को डिफेंस प्रोक्योरमेंट बोर्ड ने मंजूरी के लिए पेश किया गया था, जबकि रक्षा अधिग्रहण परिषद ने भी गुरुवार को परियोजना को अपनी मंजूरी दे दी। बता दें 36 जेट विमानों के लिए सितंबर 2016 में हस्ताक्षर किए जाने के बाद फ्रांस और भारत के बीच यह राफेल विमान का दूसरा सौदा होगा।
← पिछली खबरकाठमांडू  जिला अदालत ने समलैंगिक जोड़े के विवाह पंजीकरण आवेदन को किया खारिजअगली खबर →Election Commission: सिंबल लोडिंग प्रक्रिया में नया फीचर लाएगा चुनाव आयोग, इलेक्शन प्रोसेस होगा अधिक पारदर्शी
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।