हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:2922 नव॰

जमीन के लालच में आकर पोते ने की दादा की हत्या

Grandson killed grandfather due to greed of land
WhatsApp ↗
पंजाब के फतेहगढ़ साहिबा में एक पोते ने जमीन के कारण अपने दादा की हत्या कर दी. आरोपी पहले खुद आत्महत्या करने का सोच रहा था लेकिन ज्यादा लालज के कारण उसने अपन दादा जी कि हत्या कर दी. यह घटना फतेहगढ़ साहिब जिले गांव रसूलपुर का है. आरोपी का नाम बलजीत सिंह उम्र 24 वर्षीय है. मृतक की पहचान जसवंस सिंह उम्र 62 वर्षीय के रूप में हुई है. मृतक के बेटे मनदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके पिता की हत्या भतीजे बलजीत सिंह ने की है. पुछताछ के कुछ समय बाद पुलिस ने बलजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी बलजीत सिंह ने बताया कि उसके दादा जसवंत सिंह के पास नौ एकड़ जमीन थी. उसने तीन-तीन एकड़ जमीन अपने दोनों बेटों में बांट दी थी और तीन एकड़ जमीन अपने पास रखी. उसे पता चला कि दादा अपने हिस्से की तीन एकड़ जमीन अपने दोनों बेटों में बराबर बांटने के बजाय अपनी एक बहू के नाम करवाना चाहते थे. जिससे परेरान होकर पहले तो उसने आत्महत्या का सोचा फिर उसे ख्याल आया कि अगर दादा को ही मार दिया जाए तो जमीन बच सकती है. यही सोच कर उसने दादा को मारने कि हत्या करने की योजना बनाई. वह सुबहे 5 बजे ही खेत में छिपकर बैठ गया और जब दादा खेत में काम करने पहुंचे तो सिर पर कृपाण से वार कर दिया जिसके बाद उसकी मौत हो गई.
← पिछली खबरजानें विकलांग प्रमाण पत्र के फायदें, कैसे भरेंगे फॉर्मअगली खबर →Varanasi, अवधेश राय हत्याकांड में बचाव पक्ष की ओर से बहस पूरी
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।