हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
17:5422 नव॰

IND vs NZ: कीवी कप्तान ने 'चुराया' हार्दिक का प्लान, दूसरे T20 मैच में बना ये बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

hardik
WhatsApp ↗
india vs New Zealand 2nd T20: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की. इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली. टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखाया. भारतीय बॉलर्स की वजह से ही न्यूजीलैंड टीम मैच में 99 रन ही बना सकी. इस मैच में स्पिनर्स के द्वारा के एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है. आइए जानते हैं, इसके बारे में. कप्तान हार्दिक ने लिया था ये फैसला न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो कि बिल्कुल गलत साबित हुआ. भारतीय गेंदबाजों की कसी हुई बॉलिंग के सामने कीवी बल्लेबाज टिक नहीं पाए और पूरे 20 ओवर खेलने के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 99 रन ही बना पाए. लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच स्पिनर्स को सपोर्ट कर रही है. ऐसे में कप्तान हार्दिक पांड्या ने 13 ओवर भारतीय स्पिनर्स से करवाए. IND vs AUS: टीम इंडिया के लिए अचानक आई ये बुरी खबर, रोहित-विराट का सबसे बड़ा दुश्मन खेलेगा पहला टेस्ट मैच कुलदीप यादव और दीपक हुड्डा ने चार-चार ओवर किए. वहीं, युजवेंद्र चहल ने 2 ओवर और वॉशिंगटन सुंदर ने मैच में कुल 3 ओवर फेंके. इस तरह से भारतीय स्पिनर्स ने मैच में कुल 13 ओवर किए और 4 विकेट चटकाए.  
← पिछली खबरTurkish President Erdogan: फिनलैंड को नाटो में शामिल कराने के लिए तुर्की ने दिए संकेत, दे सकता है सहमतिअगली खबर →Ajmer Sharif Dargah के अंदर मारपीट, विवादित नारेबाजी के बाद आपस में भिड़े जायरीन और खादिम
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।