हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
17:1922 नव॰

Ajmer Sharif Dargah के अंदर मारपीट, विवादित नारेबाजी के बाद आपस में भिड़े जायरीन और खादिम

ajmer
WhatsApp ↗
Clash in Ajmer Sharif Dargah: अजमेर दरगाह में उर्स के दौरान हंगामा और मारपीट हुई है. जानकारी के मुताबिक विवादित नारे को लेकर ये मारपीट हुई है. इसमें खादिम और जायरीन आपस में भिड़ गए. इस भिड़ंत में कई लोगों को चोट लगी है. ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में 811वें उर्स के दौरान ये झड़प हुई है. जानकारी के मुताबिक, बरेलवी समाज के कुछ लोगों ने अजमेर शरीफ दरगाह के अंदर नारेबाजी की. इसके बाद दरगाह के खादिम भड़क गए और वो नारेबाजी कर रहे लोगों से भिड़ गए. हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस के दखल से मामला शांत हो गया. दरअसल, खादिमों का आरोप है कि बरेलवी समाज के लोगों ने दरगाह में नारेबाजी की थी जिसका उन लोगों ने विरोध किया. हालांकि, कहा ये भी जा रहा है कि दरगाह में मौजूद जन्नती दरवाजे के पास नारेबाजी करने वाले लोगों के साथ खादिमों की झड़प हो गई, इसमें कई लोग घायल हो गए. इस मामले में किसी प्रकार की कोई शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज नहीं करवाई गई है. Aaj ka Rashifal, इन राशियों को आज रहना होगा सावधान झड़प के होते ही दरगाह के थाना प्रभारी अमर सिंह भाटी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बात करके मामले को शांत करवाया. उन्होंने दोनों पक्षों की भी आपस में बात करवाई और नारेबाजी की वजह से हुई झड़प के मामले को शांत करवा दिया. हालांकि, झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो गया है. वीडियो में बड़ी संख्या में लोग आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं.  
टैग्स#crime#ajmer#clash
← पिछली खबरIND vs NZ: कीवी कप्तान ने 'चुराया' हार्दिक का प्लान, दूसरे T20 मैच में बना ये बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्डअगली खबर →Naughad: क्या आजादी के अमृत काल में UP के इस गांव के लोग भी महोत्सव मना सकेंगे ! देखें वीडियो
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।