हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:0022 नव॰

Kartik Purnima के दिन गंगा स्नान करने गईं दो बहनें लापता, गोताखोर पता लगाने में जुटे

kartik purnima
WhatsApp ↗
Kartik Purnima के दिन गंगा स्नान करने गईं दो चचेरी बहनों के डूबने की खबर है। 12 घंटे बाद भी दोनों का कोई पता नहीं चल पा रहा है। मामला वाराणसी के चौबेपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गौराकला का है। गौराकला निवासी दो चचेरी बहनें स्नान के दौरान डूब गईं। हादसे के 12 घंटे बाद भी पानी में डूबी चचेरी बहनों का कोई सुराग नहीं मिला है। चौबेपुर थाने की पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश में जुटी हुई है। एनडीआरएफ टीम की मदद भी ली जा रही है। एसपी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गौराकला निवासी तृष्णा (12) उर्फ अंजू पुत्री अशोक और पूजा मौर्या (18) पुत्री लल्लन कार्तिक पूर्णिमा का स्नान करने सोमवार अलसुबह बभनपुरा सोता पुल गंगा घाट पर स्नान करने गईं थीं। गहरे पानी में जाने के कारण दोनों डूब गईं। साथ में गंगा स्नान करने गई महिलाओं ने दोनों को डूबता देख शोर मचाया और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों किशोरियों की तलाश शुरू की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह पांच बजे हादसा हुआ। घटना के कई घंटे बाद भी एनडीआरएफ टीम के नहीं पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया।
← पिछली खबरKashi Dev Deepawali, तस्वीरों में देखें अद्भुत काशी की अभूतपूर्व देव दीपावलीअगली खबर →Varanasi Hoax Doctor की करतूत, 5 साल के मासूम को दांत दर्द होने पर दिया इंजेक्शन, मौत पर बवाल
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।