अंतरराष्ट्रीय
NATO Vs China-Russia: नाटो के एशिया में विस्तार के खिलाफ एकसाथ आए रूस-चीन, अमेरिका ने कही ये बड़ी बात

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इन दिनों रूस के दौरे पर हैं। यहां रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मिलकर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दोनों देशों के संबंधों के नए युग की शुरुआत की बात कही। इसके अलावा पश्चिमी देशों द्वारा उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के एशिया में किये जा रहे विस्तार पर भी दोनों देशों ने चर्चा की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसको लेकर दोनों नेताओं ने चिंता व्यक्त की और कहा कि इसके जरिए अमेरिका अपने प्रभाव को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। दोनों देशों ने नाटो के एशिया में विस्तार के खिलाफ एकसाथ आने पर सहमति भी बनाई।
बताया जाता है कि रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पुतिन के सामने एक शांति प्रस्ताव भी रखा। जिसे पुतिन ने मानने से इनकार कर दिया। हालांकि कहा जा रहा है कि ये शांति प्रस्ताव केवल दिखावे के लिए था। चीन रूस के साथ हर तरह से खड़ा है और ये दौरा भी दुनिया को दिखाने के लिए ही है। चीन इसके जरिए रूस को एक तरह से समर्थन दे रहा है।
कंगाल हुआ जा रहा पाकिस्तान, मंत्री नहीं दे सकते छोटी 'कुर्बानी', लग्जरी कारों को छोड़ने को नहीं हैं तैयार
चीनी राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद पुतिन ने कहा कि वह यूक्रेन पर बातचीत के लिए तैयार हैं। पुतिन ने युद्ध को लेकर चीन की ओर से दिए गए 12-सूत्रीय शांति प्रस्ताव की प्रशंसा भी की। पुतिन ने शी जिनपिंग के साथ बातचीत के बाद कहा, 'चीन द्वारा पेश की गई शांति योजना के कई प्रावधानों को शांतिपूर्ण समाधान के आधार के रूप में लिया जा सकता है। लेकिन ये तभी हो सकता है जब यूक्रेन और उसका साथ देने वाले बाकी पश्चिमी देश इसके लिए तैयार होंगे। हालांकि अभी तक हमने उनकी ओर से ऐसी तत्परता नहीं देखी है।'
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?
02Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत
03Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती
04महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता
05यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी
06