हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:2522 नव॰

ये हैं दुनिया की दस सबसे बेहतरीन पार्लियामेंट

Britain parliament (1)
WhatsApp ↗

दुनिया में कई बेहद खूबसूरत और चर्चित संसद भवन मौजूद हैं। इनमें भारत ब्रिटेन रोमानिया श्रीलंका और बांग्लादेश के संसद भवन का नाम शामिल है। इन भवनों में से किसी को यूनेस्को का हिस्सा बना दिया गया है तो किसी को बनाने में कई साल तक लग गए हैं।

पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर ब्रिटेन स्थित पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर दुनियाभर में सभी सांसदों का मूल माना जाता है। इस पार्लियामेंट हाउस को चार्ल्स बेरी और ऑगस्टस वेल्बी पुगिन ने डिजाइन किया था। दुनियाभर के कई सैलानियों को इस भवन की खूबसूरती ने आकर्षित किया है।

प्लेस ऑफ पार्लियामेंट रोमानिया के संसद भवन को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इमारत माना जाता है। इसे 1984 से 1997 तक के 13 सालों के लंबे इंतजार के बाद बनाया गया था। इस इमारत के डिजाइन की कल्पना तत्कालीन देश के तानाशाह निकोला सीयूसेउ ने अपने शासन के दौरान की थी। इस इमारत को बनाने में 700 वास्तुकारों और 20,000 श्रमिकों ने दिन-रात काफी मेहनत की थी। यह 12 मंजिला संसद भवन 84 मीटर की दूरी पर बना हुआ है, जिसमें एक हजार से भी अधिक कमरे बने हुए हैं।

बुडापेस्ट दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारतों में शुमार बुडापेस्ट का संसद भवन यूरोप के सबसे पुराने विधायी भवनों में से एक है। इसका निर्माण 1885 में शुरू हुआ और 1902 तक इसकी संरचना पूरी हो गई थी। हंगरी की संसद, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी संसद भवन है, जो 268 मीटर लंबी, 123 मीटर चौड़ी और 96 मीटर ऊंची है। इसमें 691 कमरे और 10 आंगन हैं और इसे नव-गॉथिक शैली में डिजाइन किया गया है। संसद भवन दो विश्व युद्धों और कई विद्रोहों के बाद भी मजबूती से खड़ा रहा है। https://khaberhindi.com/pm-modi-to-inagurate-new-parliament-building/ स्कॉटलैंड का संसद भवन स्कॉटलैंड का संसद भवन बेहद खूबसूरत है। इस भवन में कई इमारतें हैं, जो एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है। इस पार्लियामेंट का नक्शा एक आर्किटेक एनरिक मिरालस ने बनाया था। हालांकि, नक्शा बनाने के दौरान ही उनकी मौत हो गई थी, जिस कारण इस भवन को बिना किसी बदलाव किए बिल्कुल उस नक्शे के जैसा बनाकर खड़ा कर दिया गया। रैहस्टाग जर्मनी का संसद भवन 'रैहस्टाग' का भवन भी काफी खूबसूरत है। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में स्थित इस भवन का निर्माण साल 1884 में शुरू हुआ था और यह 1894 में बनकर तैयार हो गया था। हालांकि, हिटलर के दौर से बाद इस भवन में काफी बदलाव किए गए थे। अंग्रेज वास्तुविद नॉर्मन फॉस्टर ने 90 के दशक में इसमें कई बदलाव किए थे। इस संसद भवन की खूबसूरती देखने के लिए हर साल लाखों पर्यटक बर्लिन जाते हैं।
टैग्स#india#parliament
← पिछली खबरVaranasi : UP Cup TT के लिए वाराणसी की टीम घोषितअगली खबर →उर्फी जावेद की अब तक की 7 सबसे बोल्ड तस्वीरें, देखें सिर्फ अकेले में
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।